ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ का ‘त्राहिमाम’ : उफनती गंगा ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े, पटना पर भारी संकट, सरकार ने जारी किया चेतावनी संदेशबिहार में बाढ़ ने बढ़ाई सरकार की टेंशन: पटना में डिप्टी सीएम ने की जल संसाधन विभाग की हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों को अलर्ट जारी2 बीवी, 4 बच्चे… फिर 2 बच्चों की मां जूली पर आया दिल! बिहार में राजू की प्रेम कहानी का ऐसा ट्विस्ट, दोनों हुए फरारपटना में संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर नगर निगम अलर्ट, नालों को किया गया बंद; कई घाटों पर आवाजाही बैनविजय सहनी हत्याकांड में आखिर आया फैसला… सगी बहन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, 1-1 लाख जुर्माने से कोर्ट ने सुनाई सजाबिहार में बाढ़ का ‘त्राहिमाम’ : उफनती गंगा ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े, पटना पर भारी संकट, सरकार ने जारी किया चेतावनी संदेशबिहार में बाढ़ ने बढ़ाई सरकार की टेंशन: पटना में डिप्टी सीएम ने की जल संसाधन विभाग की हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों को अलर्ट जारी2 बीवी, 4 बच्चे… फिर 2 बच्चों की मां जूली पर आया दिल! बिहार में राजू की प्रेम कहानी का ऐसा ट्विस्ट, दोनों हुए फरारपटना में संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर नगर निगम अलर्ट, नालों को किया गया बंद; कई घाटों पर आवाजाही बैनविजय सहनी हत्याकांड में आखिर आया फैसला… सगी बहन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, 1-1 लाख जुर्माने से कोर्ट ने सुनाई सजा

सीतामढ़ी पुलिस की निगरानी की खुली पोल! शौच के बहाने निकली चेन स्नैचिंग आरोपी महिला, थाने से फरार

Bihar News: सीतामढ़ी नगर थाना की हाजत से चेन स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार एक महिला के फरार होने का मामला सामने आया है। महिला पुलिसकर्मियों को चकमा देकर थाना परिसर से निकल गई, जिसके बाद पुलिस ने तलाश तेज कर दी है और मामले की जांच शुरू कर...

सीतामढ़ी पुलिस की निगरानी की खुली पोल! शौच के बहाने निकली चेन स्नैचिंग आरोपी महिला, थाने से फरार
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Police Lockup Escape: सीतामढ़ी नगर थाना की हाजत से चेन स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार एक महिला पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. फरार महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है.


फरार महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की रहने वाली सरिता देवी, पति राकेश गौतम के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, मंगलवार को महिला ने शौच जाने की बात कही और हाजत से बाहर निकली. इसी दौरान उसने ड्यूटी पर तैनात ओडी पदाधिकारी को चकमा दिया और थाना परिसर से फरार हो गई.


बताया गया कि सरिता देवी को सोमवार शाम शहर में एक महिला के गले से चेन छीनने के आरोप में पकड़ा गया था. पूछताछ के बाद उसे नगर थाना की हाजत में रखा गया था. मंगलवार को उसके फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई.


महिला की तलाश में पुलिस ने आसपास के इलाकों में घेराबंदी शुरू कर दी है. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, रेलवे स्टेशन और अन्य संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमों को भेजा गया है. इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि महिला के भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके.


सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने महिला के हाजत से फरार होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. साथ ही इस बात की भी जांच होगी कि महिला पुलिस हिरासत से कैसे भागने में सफल हुई.


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ड्यूटी में किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस फरार महिला की तलाश में जुटी है.