ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के सवा महीने बाद सरकार को आया होश? जगदीशपुर एसडीओ भी हटाए गए, तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी लाइन हाजिर माले विधायक संदीप सौरभ हिरासत में, AISA अध्यक्ष धनंजय समेत कई लोगों को भी पटना पुलिस ने घर से उठाया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले भरत तिवारी के परिजन, सीएम बोले- परिवार को मिलेगा न्यायBihar News: बिहार के न्यायालयों में प्रशासनिक फेरबदल, कई जिला जज का तबादला; महानिबंधक समेत कई अहम पदों पर नई नियुक्तियांनेपाल में मान्य होंगे 200 और 500 रुपये के नए भारतीय नोट, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावाभरत तिवारी एनकाउंटर के सवा महीने बाद सरकार को आया होश? जगदीशपुर एसडीओ भी हटाए गए, तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी लाइन हाजिर माले विधायक संदीप सौरभ हिरासत में, AISA अध्यक्ष धनंजय समेत कई लोगों को भी पटना पुलिस ने घर से उठाया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले भरत तिवारी के परिजन, सीएम बोले- परिवार को मिलेगा न्यायBihar News: बिहार के न्यायालयों में प्रशासनिक फेरबदल, कई जिला जज का तबादला; महानिबंधक समेत कई अहम पदों पर नई नियुक्तियांनेपाल में मान्य होंगे 200 और 500 रुपये के नए भारतीय नोट, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बदले की आग में बुझ गई मासूम की जिंदगी… बकरी चराने के विवाद में बच्ची की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: सीतामढ़ी के परिहार क्षेत्र में बकरी चराने के पुराने विवाद ने एक बार फिर खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश में 12 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में तनाव और दहशत...

बदले की आग में बुझ गई मासूम की जिंदगी… बकरी चराने के विवाद में बच्ची की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है. परिहार थाना क्षेत्र के खोपरहिया गांव में महज 12 साल की एक मासूम बच्ची की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. इस निर्मम वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. मृत बच्ची की पहचान दिवंगत सुखनंदन राय की 12 वर्षीय पुत्री निक्की कुमारी के रूप में हुई है.


बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम निक्की अपने चाचा के साथ नरहा बाजार गई थी. बाजार पहुंचने के बाद किसी काम से उसके चाचा वहीं रुक गए, जबकि निक्की जरूरी सामान लेकर अकेले ही घर लौटने लगी. इसी दौरान गांव के एक सुनसान रास्ते पर पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उसे रोक लिया. आरोप है कि हमलावरों ने मासूम बच्ची को दबोचकर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया.


घटना इतनी भयावह थी कि अत्यधिक खून बहने के कारण निक्की की मौके पर ही मौत हो गई. जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां बच्ची का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला. यह दृश्य देखकर परिवार के लोगों की चीख-पुकार मच गई.


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बीते 25 मई को बकरी चराने को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. मामला इतना बढ़ गया था कि दोनों पक्षों ने परिहार थाने में एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी.


मृतका के चाचा लखिंद्र राय का आरोप है कि उसी विवाद का बदला लेने के लिए उनकी भतीजी की हत्या की गई है. उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर साजिश रचकर हत्या करने का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि बच्ची की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन पुरानी रंजिश का शिकार उसे बना दिया गया.


घटना की सूचना मिलते ही परिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती भी की गई है.


परिहार थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.