ब्रेकिंग
ज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचे बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़कर पीटाबक्सर के प्रधान डाकघर में CBI की रेड, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ20 हजार रुपये घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार, होटल में चल रही थी डीलगांधी सेतु के पास बड़ा नाव हादसा, बोल्डर से टकराकर गंगा में डूबी नाव; आधा दर्जन लोग लापताजो दलितों से टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा: पटना में दलित संगठनों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर चढ़कर लगाए नारेज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचे बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़कर पीटाबक्सर के प्रधान डाकघर में CBI की रेड, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ20 हजार रुपये घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार, होटल में चल रही थी डीलगांधी सेतु के पास बड़ा नाव हादसा, बोल्डर से टकराकर गंगा में डूबी नाव; आधा दर्जन लोग लापताजो दलितों से टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा: पटना में दलित संगठनों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर चढ़कर लगाए नारे

जानकी नवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की बड़ी घोषणा, मेडिकल कॉलेज का नाम होगा “मां सीता मेडिकल कॉलेज”

सीतामढ़ी में जानकी नवमी के अवसर पर आयोजित जानकी महोत्सव में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी घोषणा करते हुए निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का नाम “मां सीता मेडिकल कॉलेज” रखने की बात कही। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और उत्सव का माहौल रहा।

बिहार न्यूज
जानकी महोत्सव का उद्घाटन
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में जानकी नवमी पर आयोजित भव्य जानकी महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिरकत कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जानकी नवमी के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने मंच से अहम घोषणाएं कीं।


इस दौरान उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का नाम “मां सीता मेडिकल कॉलेज” रखा जाएगा। इस घोषणा के साथ ही कार्यक्रम स्थल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वे माता सीता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बने है उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि “मां सीता के जन्मोत्सव के अवसर पर यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”


कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर भी अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि सीतामढ़ी को धार्मिक और पर्यटन दृष्टिकोण से और अधिक विकसित किया जाएगा। जानकी नवमी के इस अवसर पर पूरे शहर में उत्सव का माहौल रहा और विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

टैग्स