ब्रेकिंग
नवजात की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा! परिजनों ने लगाया बच्चा बदलने का आरोपबेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम! सहरसा में एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां, पसरा मातमSBI में नौकरी का बड़ा मौका! बैंक करेगा 12 हजार भर्तियां, 250 नई शाखाएं भी खुलेंगी; जानिए किन पदों पर होगी नियुक्तिनिशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्तिमुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासानवजात की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा! परिजनों ने लगाया बच्चा बदलने का आरोपबेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम! सहरसा में एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां, पसरा मातमSBI में नौकरी का बड़ा मौका! बैंक करेगा 12 हजार भर्तियां, 250 नई शाखाएं भी खुलेंगी; जानिए किन पदों पर होगी नियुक्तिनिशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्तिमुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासा

फसल बर्बाद होने की चिंता में किसान ने उठाया खौफनाक कदम, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Bihar News: सीतामढ़ी के रीगा प्रखंड में फसल की खराब उपज और खेती से जुड़ी आर्थिक चिंता के बीच किसान बाबूलाल सिंह द्वारा कीटनाशक खाने का मामला सामने आया है। हालत गंभीर होने पर उन्हें सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा प्रखंड के रामनगरा वार्ड नंबर-6 में फसल की उपज नहीं होने से परेशान एक किसान द्वारा कीटनाशक खाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद किसान की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया। किसान की पहचान बाबूलाल सिंह के रूप में हुई है।



बताया जा रहा है कि बाबूलाल सिंह ने बटाई पर जमीन लेकर सब्जी की खेती की थी। उनकी पत्नी के अनुसार, बाबूलाल पिछले कुछ दिनों से फसल को लेकर काफी चिंतित थे। उनका कहना था कि खेत में लगाई गई सब्जी की फसल उम्मीद के मुताबिक उपज नहीं दे रही है। खेती में मेहनत और खर्च करने के बावजूद फसल अच्छी नहीं होने से वह लगातार परेशान चल रहे थे।



परिजनों के मुताबिक, बाबूलाल इस बात को लेकर भी चिंता जता रहे थे कि बटाई पर ली गई जमीन की फसल में जो हिस्सा जमीन मालिक को देना होता है, उसे कैसे पूरा करेंगे। फसल की खराब उपज के कारण उनके सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई थी। इसी चिंता के बीच उन्होंने अचानक कीटनाशक खा लिया।



कीटनाशक खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर देखकर परिवार के लोग उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों का कहना है कि खेती में नुकसान और फसल की खराब उपज को लेकर बाबूलाल काफी तनाव में थे। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता