ब्रेकिंग
देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦45 साल का उम्र का अंतर, फिर भी हुआ प्यार! 75 साल के रामसुगर ने 30 साल की रानी से की सगाई✦पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत✦बिहार में पकड़ा गया ‘ग्रेजुएट ठगों’ का गिरोह: SP के रिश्तेदार को लगाया था चूना, 82 ATM कार्ड और कई मोबाइल जब्त✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦45 साल का उम्र का अंतर, फिर भी हुआ प्यार! 75 साल के रामसुगर ने 30 साल की रानी से की सगाई✦पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत✦बिहार में पकड़ा गया ‘ग्रेजुएट ठगों’ का गिरोह: SP के रिश्तेदार को लगाया था चूना, 82 ATM कार्ड और कई मोबाइल जब्त

बिहार के अंचल कार्यालय में चले चप्पल, महिला क्लर्क और नजीर के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

Bihar News: सीतामढ़ी के डुमरा अंचल कार्यालय में महिला लिपिक और नजीर के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों के बीच चप्पल चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। विवाद बास्कीत पर्चा से जुड़े पत्र को रिसीव करने को लेकर शुरू हुआ था।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी में डुमरा अंचल कार्यालय में महिला लिपिक और नजीर के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच चप्पल चलने लगी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी अगस्त महीने से डुमरा अंचल कार्यालय में तैनात हैं।



जानकारी के अनुसार, पूरा विवाद वास्कीत पर्चा वितरण से संबंधित पत्र के रिसीव करने को लेकर शुरू हुआ। महिला लिपिक विमल कुमारी का आरोप है कि वह नजीर प्रकाश कुमार झा को बास्कीत पर्चा से संबंधित पत्र रिसीव कराने गई थीं, लेकिन उन्होंने पत्र लेने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया।



वायरल वीडियो में दोनों के बीच हाथापाई और चप्पल चलती दिखाई दे रही है। वीडियो में पहले प्रकाश कुमार झा हाथ में कागजों का बंडल लिए महिला की ओर बढ़ते और उससे मारपीट करते नजर आते हैं। इसके बाद महिला लिपिक चप्पल निकालकर उनकी ओर फेंकती हैं। चप्पल नहीं लगने पर प्रकाश कुमार झा भी चप्पल उठाकर महिला की ओर मारते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



वहीं, जब प्रकाश कुमार झा से घटना के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने जूता पहन रखा था और उनके पास चप्पल नहीं थी। हालांकि वायरल वीडियो में वह चप्पल उठाकर महिला की ओर मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल कार्यालय में हुई इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखने वाली बात होगी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता