ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

सीतामढ़ी में ठेकेदार को मारी गोली, हालत गंभीर, 22 कट्ठा जमीन को लेकर बहन के दामाद से चल रहा था विवाद

सीतामढ़ी के परसौनी में बाइक सवार 4 बदमाशों ने ठेकेदार रंजीत राय पर फायरिंग कर दी। पांच गोलियां लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जमीन विवाद को हमले की वजह माना जा रहा है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI:सीतामढ़ी के परसौनी थाना क्षेत्र के कठौर गांव में बेखौफ अपराधियों ने एक ठेकेदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में 42 वर्षीय रंजीत राय को पांच गोलियां लगी हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, रंजीत राय अपने घर के सामने कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और उन्हें घेरकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल रंजीत राय को परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


22 कट्ठा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

परिजनों के मुताबिक, रंजीत राय का अपनी बहन के दामाद के साथ 22 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी जमीन विवाद को गोलीबारी की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, हमले के पीछे वास्तविक वजह क्या है और वारदात में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।


पुणे में करते हैं मकान निर्माण की ठेकेदारी

रंजीत राय कठौर गांव के वार्ड नंबर-7 के रहने वाले हैं। वह पुणे में रहकर मकान निर्माण से जुड़ी ठेकेदारी का काम करते हैं। परिजनों के अनुसार, वह 28 अगस्त को ही पुणे से अपने गांव लौटे थे। गांव लौटने के कुछ दिनों बाद ही उन पर जानलेवा हमला हो गया।


अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

सीतामढ़ी में ठेकेदार को मारी गोली, हालत गंभीर, 22 कट्ठा जमीन को लेकर बहन के दामाद से चल रहा था विवाद

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता