ब्रेकिंग
Bihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाट

सरकारी कार्यक्रम में DM ने बिखेरा सुरों का जादू, सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य संग गाया यादगार गीत; वीडियो वायरल

Bihar News: सीतामढ़ी महोत्सव में डीएम रिची पांडे ने गायक अभिजीत भट्टाचार्य के साथ मंच पर गाकर माहौल को संगीतमय बना दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Bihar News
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सीतामढ़ी महोत्सव के दौरान उस वक्त माहौल पूरी तरह संगीतमय हो गया, जब जिले के डीएम रिची पांडे ने मंच पर माइक थाम लिया। मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य के साथ सुर मिलाते हुए उन्होंने ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल झूम उठा। उनका यह अनोखा अंदाज अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।


जानकी नवमी के पावन अवसर पर पुनौरा धाम में आयोजित दो दिवसीय सीतामढ़ी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या खास तौर पर यादगार बन गई। 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा उद्घाटित इस महोत्सव में देश के प्रसिद्ध गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया।


कार्यक्रम के दौरान जैसे ही डीएम रिची पांडे मंच पर पहुंचे और अभिजीत भट्टाचार्य के साथ “सुनो ना… सुनो ना…” गीत गाया, दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। एक प्रशासनिक अधिकारी का यह अलग अंदाज लोगों को बेहद पसंद आया और पूरा पंडाल तालियों की गूंज से भर उठा।


पुनौरा धाम में आयोजित इस भव्य महोत्सव में श्रद्धा, संस्कृति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संगीत प्रेमी इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां डीएम रिची पांडे और अभिजीत भट्टाचार्य की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही।

रिपोर्ट- सोरभ कुमार, सीतामढ़ी

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता