ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

श्मशान घाट के पास बंद पेटी में मिला जला हुआ युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र के कपरौल गांव स्थित श्मशान घाट के पास बंद पेटी में एक जला हुआ अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है, जबकि शुरुआती आशंकाओं ने मामले को और रहस्यमयी बना...

श्मशान घाट के पास बंद पेटी में मिला जला हुआ युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के कपरौल गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब श्मशान घाट के पास एक बंद पेटी से जला हुआ युवक का शव बरामद हुआ. शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी.


सूचना मिलते ही रीगा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पेटी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.


बंद पेटी के अंदर जला हुआ शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. स्थानीय लोगों को आशंका है कि युवक की हत्या के बाद शव को जलाया गया और पहचान छिपाने के लिए उसे पेटी में बंद कर श्मशान घाट के पास फेंका गया होगा. हालांकि, पुलिस ने अभी इस आशंका की पुष्टि नहीं की है.


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ-साथ यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को वहां किसने पहुंचाया.