ब्रेकिंग
Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦Bihar Liquor Ban : जहां मरीजों का होता है इलाज, वहां डॉक्टर के चेंबर में मिली विदेशी शराब की बोतल! समस्तीपुर सदर अस्पताल का VIDEO वायरल, जांच के आदेश✦Bihar CDPO News : बिहार में CDPO का करोड़ों वाला खेल! सरकारी खाते से निजी बैंक में भेज दिए 3.21 करोड़, पूर्व महिला अफसर पर FIR✦Bihar News : बिहार में अधिकारियों की नहीं चलेगी मनमानी! अब सरकारी योजनाओं का फीता नहीं काट सकेंगे DM-साहब, सम्राट सरकार का नया फरमान...✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦Bihar Liquor Ban : जहां मरीजों का होता है इलाज, वहां डॉक्टर के चेंबर में मिली विदेशी शराब की बोतल! समस्तीपुर सदर अस्पताल का VIDEO वायरल, जांच के आदेश✦Bihar CDPO News : बिहार में CDPO का करोड़ों वाला खेल! सरकारी खाते से निजी बैंक में भेज दिए 3.21 करोड़, पूर्व महिला अफसर पर FIR✦Bihar News : बिहार में अधिकारियों की नहीं चलेगी मनमानी! अब सरकारी योजनाओं का फीता नहीं काट सकेंगे DM-साहब, सम्राट सरकार का नया फरमान...

आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख अफजल आलम के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, तीन जगहों पर एक साथ रेड से हड़कंप

EOU Raid: बिहार के सीतामढ़ी में आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOU ने बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख अफजल आलम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को एक साथ कई ठिकानों पर हुई छापेमारी से इलाके में हलचल तेज हो गई है। आखिर जांच टीम किन अहम...

आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख अफजल आलम के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, तीन जगहों पर एक साथ रेड से हड़कंप
Ramakant kumar
2 मिनट

EOU Raid: सीतामढ़ी में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख अफजल आलम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में गुरुवार को उनके कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.


मिली जानकारी के अनुसार, EOU की टीम बाजपट्टी प्रखंड में अफजल आलम के तीन अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचकर जांच कर रही है. इसके अलावा उनके भाई के घर पर भी आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी की है. टीम सभी ठिकानों पर संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण कागजात खंगाल रही है.


छापेमारी के दौरान अधिकारियों की टीम जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई की इस कार्रवाई को लेकर इलाके में काफी चर्चा है.


फिलहाल EOU की छापेमारी जारी है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि टीम को किन-किन संपत्तियों और दस्तावेजों से जुड़े साक्ष्य मिले हैं.