ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिहार में बड़ा हादसा टला: बागमती नदी में ओवरलोड नाव पलटी, सभी 40 यात्री सुरक्षित बचाए गए

Bihar News: सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर स्थित खड़का घाट पर बागमती नदी में ओवरलोड नाव पलट गई। स्थानीय लोगों और तैराकों की तत्परता से नाव पर सवार सभी 40 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

Bihar News
सीतामढ़ी में ओवरलोड नाव पलटी
© Social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में रविवार (19 जुलाई) को रुन्नीसैदपुर प्रखंड क्षेत्र के बागमती नदी स्थित खड़का घाट पर एक बड़ा नाव हादसा होते-होते टल गया। नाव डूबने का लाइव वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। 



जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी एक नाव नदी में कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद अचानक असंतुलित होकर पलट गई। नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसके कारण संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। नाव पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और नदी किनारे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



घटना के तुरंत बाद घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों और तैराकों ने साहस दिखाते हुए राहत और बचाव अभियान शुरू किया। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगाकर नाव पर सवार सभी 40 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।



राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की मौत या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाव पर करीब 40 यात्री सवार थे, जो उसकी क्षमता से काफी अधिक बताए जा रहे हैं। अधिक भार के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी की तेज धारा में पलट गई।



हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि खड़का घाट से रोजाना बड़ी संख्या में लोग नाव के जरिए आवागमन करते हैं, लेकिन यहां सुरक्षित और पर्याप्त क्षमता वाली नावों की व्यवस्था नहीं है। इसके कारण हमेशा किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।



स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से खड़का घाट पर जल्द से जल्द बड़ी और सुरक्षित नावों की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने नाविकों द्वारा क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने यानी ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगाने की अपील की है, ताकि भविष्य में किसी गंभीर दुर्घटना को रोका जा सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता