ब्रेकिंग
दुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमदुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातम

BIHAR NEWS : शराबबंदी केस में जमानत पर आने के बाद महिला ने दारोगा को जड़ा थप्पड़, अब मच गया भारी बबाल

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां जिले के अरेराज मुख्य चौक पर दिन में जाम को हटाने गयी अरेराज थाने की एक महिला दारोगा की पिटाई एक महिला

BIHAR NEWS : शराबबंदी केस में जमानत पर आने के बाद महिला ने दारोगा को जड़ा थप्पड़, अब मच गया भारी बबाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां जिले के अरेराज मुख्य चौक पर दिन में जाम को हटाने गयी अरेराज थाने की एक महिला दारोगा की पिटाई एक महिला ने कर दी। जिसको लेकर महिला दारोगा की पिटाई करने करने वाली महिला को अरेराज थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 


वहीं, इस घटना को लेकर अरेराज थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि सड़क पर स्कूटी खड़ा कर देने से अरेराज मुख्य चौक पर जाम लग गया था। गश्ती में तैनात अरेराज थाने की एसआई मोनालिसा सिन्हा ने जाम स्थल पर पहुंच स्कूटी को सड़क से किनारा करने लगी। तभी स्कूली वाली महिला पहुंच गयी। स्कूटी वाली महिला गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के भेलानारी गांव के सोनिया देवी थी। 


इसके बाद वह स्कूटी छूने पर विरोध करने लगी और फिर महिला दारोगा व सोनिया देवी में बहस होने लगी। उसी क्रम में सोनिया देवी ने महिला दारोगा मोनालिसा सिन्हा को थप्पड़ जड़ दिया। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। दारोगा मोनालिसा सिन्हा के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेजने की बात थानाध्यक्ष कुमारी ने कही।


गौरतलब हो कि महिला दारोगा की पिटाई करने वाली महिला को पश्चिमी चम्पारण के नौतन थाना ने शराब की खेप पहुंचाने के दौरान पकड़ा था। जिसको लेकर पुलिस ने उसे बेतिया जेल भेजा था। वह हाल ही में जमानत पर छूटी थी। उसके बाद अब वह पुलिसकर्मी पर हमला मामले में वापस से न्यायिक हिरासत में भेजी गई है।