ब्रेकिंग
बाढ़ में डूबा TMBU का पूरा परिसर, चारों तरफ पानी ही पानी... छात्र-कर्मियों की आवाजाही के लिए अब नाव का सहारामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के साथ खाया खाना, सोनपुर में दिखा अलग अंदाजसड़क पर कीचड़ पड़ा तो भड़क उठा विवाद, देखते ही देखते चल गई गोली... युवक गंभीर रूप से घायलबिहार में बाढ़ से हाहाकार: भागलपुर-सुल्तानगंज फोर लेन पर पहुंची गंगा, शहर के कई मोहल्लों में घुसा पानीCM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?बाढ़ में डूबा TMBU का पूरा परिसर, चारों तरफ पानी ही पानी... छात्र-कर्मियों की आवाजाही के लिए अब नाव का सहारामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के साथ खाया खाना, सोनपुर में दिखा अलग अंदाजसड़क पर कीचड़ पड़ा तो भड़क उठा विवाद, देखते ही देखते चल गई गोली... युवक गंभीर रूप से घायलबिहार में बाढ़ से हाहाकार: भागलपुर-सुल्तानगंज फोर लेन पर पहुंची गंगा, शहर के कई मोहल्लों में घुसा पानीCM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?

रात के अंधेरे में सड़क किनारे खड़ा मिक्सर बना जानलेवा, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

Bihar Road Accident: शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क पर रात के समय खड़े सीमेंट मिक्सर वाहन की चपेट में आने से 22 वर्षीय बाइक सवार अभिजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र के सुमहुती गांव में रविवार की रात भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक अभिजीत कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



मृतक की पहचान सुमहुती निवासी दिनकर सहनी के बेटे अभिजीत कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अभिजीत कुमार मोटरसाइकिल से गुजर रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन सड़क पर खड़े सीमेंट मिक्सर वाहन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।



स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन रात के समय निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे सीमेंट मिक्सर अंधेरे में खड़ा था। वाहन के आसपास पर्याप्त चेतावनी संकेत, बैरिकेडिंग, ड्रम या रिफ्लेक्टर की व्यवस्था नहीं की गई थी।



बताया गया कि मिक्सर वाहन के पीछे एक टैंकर भी लगा था, जिससे रात में सड़क की स्थिति और अधिक जोखिमपूर्ण हो गई थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।



घटना की सूचना मिलते ही तरियानी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का जायजा लेते हुए हादसे की परिस्थितियों की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।



थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के वास्तविक कारणों के साथ-साथ निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता