ब्रेकिंग
पटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौत“गली है, थोड़ा धीरे चला ले…” इतनी सी बात पर युवक को मार दी गोली, हालत गंभीर; घटना के बाद इलाके में सनसनीबिहार में विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल! 63 पासपोर्ट के साथ 4 गिरफ्तार; नौकरी का झांसा देकर ऐसे करते थे ठगीपश्चिमी चंपारण में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, दो महिलाएं गंभीरIT मंत्री नीतीश मिश्रा की सार्थक पहल से निकला नतीजा, आंदोलनकारी BELTRON अभ्यर्थियों का आंदोलन खत्मपटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौत“गली है, थोड़ा धीरे चला ले…” इतनी सी बात पर युवक को मार दी गोली, हालत गंभीर; घटना के बाद इलाके में सनसनीबिहार में विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल! 63 पासपोर्ट के साथ 4 गिरफ्तार; नौकरी का झांसा देकर ऐसे करते थे ठगीपश्चिमी चंपारण में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, दो महिलाएं गंभीरIT मंत्री नीतीश मिश्रा की सार्थक पहल से निकला नतीजा, आंदोलनकारी BELTRON अभ्यर्थियों का आंदोलन खत्म

शिवहर में NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया बल प्रयोग, 5 हिरासत में, SP बोले- उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई

NEET पेपर लीक के विरोध में शिवहर में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की और पांच लोगों को हिरासत में लिया। एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि उपद्रवियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

बिहार न्यूज
हंगामे के बाद पुलिस की कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

शिवहर: NEET (UG) पेपर लीक मामले को लेकर जारी छात्र आंदोलन की गूंज अब शिवहर तक पहुंच गई है। शुक्रवार को जिले में सैकड़ों छात्रों ने प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए सड़क पर उतरे। उनके साथ एसडीएम डॉ. अनंत कुमार, एसडीपीओ अनुशील कुमार, यातायात डीएसपी भाई भरत कुमार, साइबर डीएसपी इशानी कुमारी, टाउन थाना अध्यक्ष सुनील कुमार झा, इंस्पेक्टर मंजर आलम सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मी तैनात रहे।


जानकारी के अनुसार, करीब 500 से अधिक छात्र प्रदर्शन करते हुए शिवहर जीरो माइल चौक पहुंचे। प्रदर्शनकारी NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।


पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने हंगामा करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने आरोप लगाया कि छात्रों पर हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने "लोकतंत्र बचाओ" और "तानाशाही नहीं चलेगी" जैसे नारे भी लगाए।


इस बीच, 25 जुलाई को प्रस्तावित बिहार बंद को देखते हुए शिवहर पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिले के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।


एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन सभी का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन कानून हाथ में लेने, हिंसा या उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।