ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

बागमती नदी में नहाने के दौरान तीन लड़कियां डूबीं, दो को लोगों ने बचाया; एक की तलाश जारी

Bihar News: शिवहर के डुमरी कटसरी प्रखंड में बागमती नदी में नहाने के दौरान तीन लड़कियां डूब गईं। स्थानीय लोगों ने दो को सुरक्षित बचा लिया, जबकि 10 वर्षीय एक बच्ची की तलाश प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से जारी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के शिवहर में डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र के महम्मदपुर कटसरी पंचायत अंतर्गत झिटकाहीं गांव के माझी टोला में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है. बागमती नदी में नहाने के दौरान 10 वर्षीय एक बच्ची गहरे पानी में डूब गई है. घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल है. 



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची अन्य बच्चों के साथ बागमती नदी में नहा रही थी. इसी दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आकर गहरे पानी में चली गई और देखते ही देखते लापता हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में नदी किनारे पहुंचे और अपने स्तर पर बच्ची की तलाश शुरू कर दी.



नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण काफी प्रयास के बावजूद बच्ची का शव समाचार लिखे जाने तक बरामद नहीं हो सका है. ग्रामीण लगातार नदी में खोजबीन कर रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया. 



घटनास्थल पर डुमरी कटसरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष सुनील कुमार, बीपीआरओ रवीशंकर कुमार तथा अंचलाधिकारी मोना कुमारी मौजूद हैं. प्रशासन की निगरानी में बच्ची की तलाश जारी है. उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता