ब्रेकिंग
सारण में बिगड़ते जा रहे बाढ़ के हालात, चार नदियां उफान पर; NH-19 पर चढ़ा पानी, गांवों में बढ़ी चिंताBihar News : बिहार में CBI जांच के नियम बदले, सरकारी सेवकों पर सीधे कार्रवाई नहीं; सम्राट सरकार ने जारी की नई अधिसूचनाBihar News : रील बनाने के लिए ट्रेन पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिले हॉटस्पॉट, 5 दिन में 134 गिरफ्तारBihar News : पटना-गया रेलखंड पर बाढ़ का खतरा! पुनपुन नदी का पानी पुल तक पहुंचा, 4 मेमू ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्टBihar News : बिहार में बाढ़ का तांडव! 28 लाख लोग प्रभावित, 200 सड़कें डूबीं; पटना से भागलपुर तक हाहाकारसारण में बिगड़ते जा रहे बाढ़ के हालात, चार नदियां उफान पर; NH-19 पर चढ़ा पानी, गांवों में बढ़ी चिंताBihar News : बिहार में CBI जांच के नियम बदले, सरकारी सेवकों पर सीधे कार्रवाई नहीं; सम्राट सरकार ने जारी की नई अधिसूचनाBihar News : रील बनाने के लिए ट्रेन पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिले हॉटस्पॉट, 5 दिन में 134 गिरफ्तारBihar News : पटना-गया रेलखंड पर बाढ़ का खतरा! पुनपुन नदी का पानी पुल तक पहुंचा, 4 मेमू ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्टBihar News : बिहार में बाढ़ का तांडव! 28 लाख लोग प्रभावित, 200 सड़कें डूबीं; पटना से भागलपुर तक हाहाकार

बिहार के 12वीं पास छात्र-छात्राओं के लिए इंटर्नशिप का मौका, हर महीने इतना मिलेगा स्टाइपेंड

Bihar News: शिवहर में जिलाधिकारी ने कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना और प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: शिवहर की जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने कौशल विकास योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को समाहरणालय में आयोजित जिला कौशल विकास समिति और जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र की समीक्षात्मक बैठक में उन्होंने दोनों विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।


बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार ने युवाओं को इंटर्नशिप के दौरान वित्तीय सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना शुरू की है। यह योजना 12वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद युवाओं को इंटर्नशिप कार्यक्रमों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई है।


उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत युवाओं को 3 महीने से 12 महीने तक की इंटर्नशिप अवधि के दौरान वित्तीय सहायता दी जाएगी। 12वीं पास युवाओं को 4,000 प्रति माह, आईटीआई/डिप्लोमा धारकों को 5,000 प्रति माह और स्नातक एवं स्नातकोत्तर युवाओं को 6,000 प्रति माह सहायता राशि दी जाएगी।


जिलाधिकारी ने इस योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक पात्र युवा इसका लाभ उठा सकें। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पर भी चर्चा की, जिसे भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया। 


इस योजना का उद्देश्य युवाओं को देश की शीर्ष 500 कंपनियों में 12 महीने का व्यावहारिक कार्य अनुभव प्रदान करना है। इस योजना के तहत 18 से 24 वर्ष की आयु के वे युवा आवेदन कर सकते हैं जो पूर्णकालिक रोजगार में नहीं हैं। चयनित युवाओं को 9,000 प्रति माह स्टाइपेंड और 6,000 की एकमुश्त सहायता दी जाती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता