ब्रेकिंग
Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट

जहरीले सांप को डिब्बा में बंद कर सदर अस्पताल पहुंच गया होमगार्ड जवान, स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप

Bihar News: बिहार के शिवहर में होमगार्ड जवान को जहरीले सांप ने डसा, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए सांप को डिब्बे में बंद किया और उसे लेकर अस्पताल जा पहुंचा. समय पर इलाज होने के कारण उसकी जान बच गई.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के शिवहर जिला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. जहां ड्यूटी से लौट रहे एक होमगार्ड जवान को रास्ते में जहरीले सांप ने काट लिया. लेकिन हैरानी की बात ये रही कि गृह रक्षक ने हिम्मत दिखाते हुए उसी सांप को एक डब्बा में पकड़ा और अपने साथ सदर अस्पताल शिवहर लेकर पहुंच गया. 


दरअसल, शनिवार की शाम शिवहर प्रेस क्लब में तैनात गृहरक्षक नरेंद्र कुमार प्रतिदिन की भांति वो ड्यूटी खत्म कर अपने गाँव हरपुर रेन लौट रहे थे. बीच रास्ते में पहुँचते ही रास्ते में उन्हें पैर में कुछ लिपटने का अहसास हुआ. देखा तो एक जहरीला साँप पैर से लिपटा हुआ पाया. उसने उसे हटाने की कोशिश किया लेकिन साँप ने तबतक उन्हें डस लिया. 


होमगार्ड जवान ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया. उसके बाद भी गृरक्षक नरेंद्र कुमार ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने साहस दिखाते हुए बड़ी मशक्कत से उस साँप को पकड़ा और सीधे सरोजा सीताराम राजकीय सदर अस्पताल शिवहर पहुंच गए. सदर अस्पताल में गृरक्षक नरेंद्र का इलाज किया गया. 


गनीमत रही कि समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई. इलाज के बाद नरेंद्र साँप को अस्पताल परिसर से बाहर ले गए और सुरक्षित छोड़ दिया. इधर इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि नरेंद्र अब खतरे से बाहर है.

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता