ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में जाम से मिलेगी बड़ी राहत! पटना साहिब स्टेशन से जेपी गंगा पथ तक बनेगी सीधी सड़क, 52.54 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार✦Bihar News: पटना में जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! दरभंगा-भागलपुर समेत बिहार के 8 शहरों में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦Bihar News : पटना में जाम से मिलेगी बड़ी राहत! पटना साहिब स्टेशन से जेपी गंगा पथ तक बनेगी सीधी सड़क, 52.54 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार✦Bihar News: पटना में जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! दरभंगा-भागलपुर समेत बिहार के 8 शहरों में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा

ना डीजे ना लाइट: शिवहर में अनोखा मूर्ति विसर्जन, बच्चों की भक्ति देखकर दंग रह गये लोग

विजयादशमी पर बच्चों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर उनके लिए एक अनोखी मिसाल पेश की है, जो डीजे, साउंडबॉक्स और चकाचौंध लाइटों के बगैर प्रतिमा विसर्जन नहीं करते। जयकारा लगाते हुए बच्चे साइकिल पर प्रतिमा को रखकर घाट पर पहुंचे और विसर्जन किया।

बिहार
बच्चों ने दिया बड़ा मैसेज
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SHEOHAR: विजयादशमी के दिन आज से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन शुरू हो गया। बिहार में तमाम पूजा-समिति मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित करने में लगे हुए है। 2 से लेकर 4 अक्टूबर तक सभी प्रतिमाओं को विसर्जित कर लिया जाएगा। जो लोग कानफाड़ू साउंड और आंखों को चकाचौंध कर देने वाली लाइटों के बिना मूर्ति विसर्जन नहीं करते उनके लिए शिवहर के ये मासूम बच्चे एक अच्छा मैसेज देने का काम कर रहे हैं। 


तेज साउंड में डीजे बजाने से आम लोगों को भारी परेशानी होती है। जिन लोगों को हार्ट का प्रोब्लम है, उन्हें और ज्यादा सावधानी बरतनी होती है। ये बच्चे यह मैसेज दे रहे हैं कि हम ऐसा काम करें कि किसी को कोई दिक्कत ना हो। हम बात कर रहे हैं। शिवहर के पुराने सिनेमा हॉल के पास रहने वाले बच्चों की जिन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की थी। सभी ने मिलकर खुद मां दुर्गा की प्रतिमा को बनाया था और दस दिनों तक मां की पूजा की। और आज विजयादशमी के दिन खुद सभी बच्चे साइकिल पर मां को विराजमान कर घाट पर विसर्जन के लिए निकल पड़े। 


माता के जयकारों के साथ ये बच्चे विसर्जन करने पहुंचे। ना तो कोई डीजे था ना ही कोई बैंड बाजा और ना ही चकाचौंध लाईटें ही थी। इस अनोखी मूर्ति विसर्जन को देख लोग भी इन मासूम बच्चों की तारीफ करने लगे। सागर कुमार, आयुष कुमार, लव कुमार, सत्यम कुमार, आदित्य कुमार, रोशन कुमार, कार्तिक कुमार, सोम कुमार, हिमांशु कुमार ने बताया कि वो सभी लोग मिलकर खुद मूर्ति बनाये और दस दिनों तक पूजा पाठ किये और आज सभी बच्चे मिलकर खुद साइकिल पर मूर्ति रखकर पोखर में विसर्जन किया। 


बता दें कि आज से प्रतिमा विसर्जन शुरू हो गया है। शांति पूर्ण ढंग से मूर्ति विसर्जन को लेकर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो। शाम के समय लोगों को मूर्ति विसर्जन में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने यह साफ कर दिया है कि विसर्जन के दौरान डीजे और घातक हथियारों का प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन को सहयोग करें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखें, ताकि प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

ना डीजे ना लाइट: शिवहर में अनोखा मूर्ति विसर्जन, बच्चों की भक्ति देखकर दंग रह गये लोग

ना डीजे ना लाइट: शिवहर में अनोखा मूर्ति विसर्जन, बच्चों की भक्ति देखकर दंग रह गये लोग ना डीजे ना लाइट: शिवहर में अनोखा मूर्ति विसर्जन, बच्चों की भक्ति देखकर दंग रह गये लोग

शिवहर, समीर कुमार झा

टैग्स