ब्रेकिंग
Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपBihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंप

बिहार में स्कूल जा रही छात्रा की बीच सड़क गोली मारकर हत्या, शादी से इनकार पर मिली थी धमकी

Bihar Crime News: समस्तीपुर में स्कूल जा रही छात्रा की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने एक दिन पहले मिली धमकी को घटना से जोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच और आरोपियों की...

बिहार में स्कूल जा रही छात्रा की बीच सड़क गोली मारकर हत्या, शादी से इनकार पर मिली थी धमकी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: समस्तीपुर जिले में सोमवार सुबह एक छात्रा की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की है, जहां स्कूल जा रही छात्रा पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए.


मृतका की पहचान कैजिया गांव के वार्ड-14 निवासी उमेश ठाकुर की बेटी सोनम कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार सोनम सोमवार सुबह स्कूल ड्रेस पहनकर घर से विद्यालय के लिए निकली थी. घर से कुछ दूरी पर मलंग स्थान के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे निशाना बनाया और लगातार गोलियां चला दीं. पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं.


दिनदहाड़े हुई इस हत्या से गांव में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही वैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है.


मृतका के पिता उमेश ठाकुर ने बताया कि घटना से एक दिन पहले उनकी बेटी ने घर में बताया था कि एक युवक उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है. पिता के अनुसार युवक ने कथित तौर पर कहा था कि अगर शादी नहीं की तो गोली मार देगा. पुलिस अब इस जानकारी को भी जांच का हिस्सा बनाकर मामले की पड़ताल कर रही है.


सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.