ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में छठ घाट ढूंढना हुआ आसान! WhatsApp पर बस Hi भेजें, घर बैठे मिलेगी नजदीकी घाट की लोकेशन और अधिकारियों का नंबर✦Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 30 दिन में नक्शा पास नहीं हुआ तो अपने आप मिलेगी मंजूरी, छोटे प्लॉट पर भी बनेगी ऊंची बिल्डिंग✦Bihar News : नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का आगाज, चार दिनों तक गूंजेंगे छठी मैया के गीत; जानें खरना से लेकर अर्घ्य तक का पूरा कार्यक्रम✦Bihar News: बिहार में 2027 में 112 दिन बंद रहेंगे स्कूल, होली पर 4 और दिवाली-छठ पर 8 दिन की छुट्टी✦झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦Bihar News : पटना में छठ घाट ढूंढना हुआ आसान! WhatsApp पर बस Hi भेजें, घर बैठे मिलेगी नजदीकी घाट की लोकेशन और अधिकारियों का नंबर✦Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 30 दिन में नक्शा पास नहीं हुआ तो अपने आप मिलेगी मंजूरी, छोटे प्लॉट पर भी बनेगी ऊंची बिल्डिंग✦Bihar News : नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का आगाज, चार दिनों तक गूंजेंगे छठी मैया के गीत; जानें खरना से लेकर अर्घ्य तक का पूरा कार्यक्रम✦Bihar News: बिहार में 2027 में 112 दिन बंद रहेंगे स्कूल, होली पर 4 और दिवाली-छठ पर 8 दिन की छुट्टी✦झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार

सेवा संकल्प अभियान के तहत नित्यानंद राय ने किया पौधारोपण, 101 फलदार पौधों से सजा राम-जानकी परिसर

समस्तीपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राम-जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में 101 फलदार पौधे लगाए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।

बिहार न्यूज
प्रधानमंत्री मोदी के सेवा संकल्प को साकार करता हरित अभियान - नित्यानंद राय
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के सरायरंजन विधानसभा अंतर्गत राम-जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय  ने 101 फलदार वृक्षों का पौधारोपण किया।


इस अवसर पर नित्यानंद राय  ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के  25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन, राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। सेवा संकल्प अभियान इसी सेवा भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का माध्यम है।


वृक्ष केवल पर्यावरण को सुरक्षित हीं नही बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरित वातावरण और स्वस्थ जीवन की आधारशिला भी तैयार करता है । 101 फलदार पौधों का यह पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संदेश देता है।


नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे पर्यावरणीय आह्वान से देशभर में प्रकृति के प्रति जनभागीदारी की भावना मजबूत हुई है। सेवा का अर्थ केवल किसी जरूरतमंद की सहायता करना ही नहीं, बल्कि प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा करना भी है।


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सेवा संकल्प समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और ‘विकसित भारत’ के साथ ‘स्वस्थ, स्वच्छ एवं हरित भारत’ के निर्माण का संकल्प है। 


इस अवसर पर  विधान पार्षद तरूण कुमार, समस्तीपुर दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा,महाविद्यालय के निदेशक, प्राचार्य, चिकित्सक, जिले के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, अस्पताल के कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने पौधों के संरक्षण और उनके नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता