ब्रेकिंग
दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत

धू-धूकर जला पेट्रोल पंप के सामने खड़ा ट्रक, मची अफरा-तफरी; मोमबत्ती से आग लगने की आशंका

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर के कल्याणपुर चौक पर इंडियन पेट्रोल पंप के सामने खड़े ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती आशंका है कि मोमबत्ती के कारण ट्रक में आग लगी।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर स्थित कल्याणपुर चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इंडियन पेट्रोल पंप के सामने खड़े एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धू-धूकर जलने लगा और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पेट्रोल पंप के सामने आग लगने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। 




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में आग लगने के बाद कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।




अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक में मोमबत्ती के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। 




फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता