ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का मंडराया खतरा, बिहार में भी बदलेगा मौसम का मिजाज; जानिए कैसा रहेगा असर✦बाइक की चाबी को लेकर खूनी विवाद, रेस्टोरेंट कैप्टन की हत्या; होटल के दो कर्मचारी गिरफ्तार✦Mokama By-Election : अनंत सिंह की विधायकी पर संकट, क्या मोकामा में फिर बजेगा चुनावी बिगुल?✦गुरुजी ही बन गए छात्रा के लवर! चोरी-छिपे चल रहा था इलू-इलू, अब हुआ ऐसा कांड कि उड़ गए होश✦Bihar News : ‘हम कभी टिकट मांगने नहीं गए, JDU ने हमेशा बुलाकर दिया’, अनंत सिंह के इस बयान से बिहार की सियासत में हलचल!✦बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का मंडराया खतरा, बिहार में भी बदलेगा मौसम का मिजाज; जानिए कैसा रहेगा असर✦बाइक की चाबी को लेकर खूनी विवाद, रेस्टोरेंट कैप्टन की हत्या; होटल के दो कर्मचारी गिरफ्तार✦Mokama By-Election : अनंत सिंह की विधायकी पर संकट, क्या मोकामा में फिर बजेगा चुनावी बिगुल?✦गुरुजी ही बन गए छात्रा के लवर! चोरी-छिपे चल रहा था इलू-इलू, अब हुआ ऐसा कांड कि उड़ गए होश✦Bihar News : ‘हम कभी टिकट मांगने नहीं गए, JDU ने हमेशा बुलाकर दिया’, अनंत सिंह के इस बयान से बिहार की सियासत में हलचल!

शराबी पिता से तंग आकर बेटे ने किया सुसाइड, परिजनों में कोहराम

ARA : आरा के बड़हरा थाना क्षेत्र में अपने शराबी पिता से तंग आकर बेटे ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. मामला फरहदा गांव का बताया जा रहा है. मृतक की पहचान फरहदा गांव निवासी अशोक सिंह क

शराबी पिता से तंग आकर बेटे ने किया सुसाइड, परिजनों में कोहराम
First Bihar
2 मिनट

ARA : आरा के बड़हरा थाना क्षेत्र में अपने शराबी पिता से तंग आकर बेटे ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. मामला फरहदा गांव का बताया जा रहा है. मृतक की पहचान फरहदा गांव निवासी अशोक सिंह के बेटे रविषेक सिंह के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 


बताया जा रहा है कि मृतक के पिता अक्सर शराब पीकर घर में लड़ाई झगड़ा करते थे. इसी बात से अजीज होकर बेटे ने फांसी लगा ली. परिजनों ने बेटे के फांसी लगाने की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा ही रही थी कि बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. 


मृतक के भाई के बयान के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इधर मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.