ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

दिल्ली के अखबार में शराब की खबर छपने से नीतीश परेशान, बोले.. खाली बोतल फेंकने वाले अब नहीं बचेंगे

PATNA : जनता दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी पर फिर बड़ी बात कह दी. बिहार में मिल रहे शराब क

दिल्ली के अखबार में शराब की खबर छपने से नीतीश परेशान, बोले.. खाली बोतल फेंकने वाले अब नहीं बचेंगे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जनता दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी पर फिर बड़ी बात कह दी. बिहार में मिल रहे शराब की खाली बोतलों पर सीएम  ने कहा कि कही एक बोतल दिख गया तो अब इसी को लेकर चर्चा होती है.


नीतीश ने कहा कि पियक्कड़ों की एक-एक हरकतों पर नजर रखी जा रही है. सीएम ने कहा कि अब लोग कहीं भी बोतल देख लेते हैं तो उसी घटना को लेकर चर्चा शुरू कर देते हैं, ऐसे में सरकार ने भी अपनी ओर से सजगता बढ़ा दी है.


बिहार में शराब की खाली बोतल मिलने से जुड़े सवाल के जवाब में नीतीश कुमार ने कहा कि हमारा अच्छा काम दिल्ली के अखबारों में नहीं छपता, पर शराब से जुड़े मामले अंग्रेजी अख़बारों में भी छापे जाते हैं. उन्होंने कहा कि मैं जब न्यूज पेपर देखता हूं तो समझ जाता हूं कि मामला क्या है. उन्होंने कहा इसके बावजूद हर चीजों को गंभीरता से लिया जा रहा है.


अफवाह पर ध्यान नहीं देना है. पटना पर विशेष नजर रखनी है. राजधानी को पहले नियंत्रित करना होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए ऐसी कोशिश की जा रही है कि शराब पीकर बोतल फेंकने वाली की तस्वीर सामने आ जाए. उन्होंने कहा कि शराब मामले से जुड़ी समस्या जनता दरबार में भी आई हैं, इसपर तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है.


वहीं CAG की रिपोर्ट में कई वित्तीय खामियों को लेकर दिये जा रहे बयान पर नीतीश कुमार ने कहा कि कमेंट देने में पब्लिसिटी मिलेगी इसलिए कमेंट करते हैं. 2005 की स्थिति से देख लीजिये बिहार में कितना काम हुआ है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें