ब्रेकिंग
Bihar Police : थानेदार का स्वागत करने थाना पहुंचा कुख्यात! जिस पर हत्या-लूट के केस और CCA की अनुशंसा, उसकी वायरल रील ने मचाया हड़कंप✦मुजफ्फरपुर में भोज खाकर लौट रहे दूध कारोबारी की संदिग्ध मौत, सोने की चेन गायब; लूटपाट के विरोध में हत्या की आशंका!✦Bihar News : 10 लाख से महंगी जमीन खरीदने वालों पर नजर! बिहार के 7 जिलों में 5000 से ज्यादा रजिस्ट्री की जांच✦ Sonpur Mela 2026 : सोनपुर मेले का आज से होगा शाही आगाज, 32 दिनों तक झूले, डांस, गीत-संगीत और खरीदारी का मचेगा धमाल; CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦Delhi Bihar Bus Service : दिल्ली से बिहार जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 27 नवंबर से 77 बसें, पटना समेत 14 शहरों के लिए शुरू होगी सीधी सेवा✦Bihar Police : थानेदार का स्वागत करने थाना पहुंचा कुख्यात! जिस पर हत्या-लूट के केस और CCA की अनुशंसा, उसकी वायरल रील ने मचाया हड़कंप✦मुजफ्फरपुर में भोज खाकर लौट रहे दूध कारोबारी की संदिग्ध मौत, सोने की चेन गायब; लूटपाट के विरोध में हत्या की आशंका!✦Bihar News : 10 लाख से महंगी जमीन खरीदने वालों पर नजर! बिहार के 7 जिलों में 5000 से ज्यादा रजिस्ट्री की जांच✦ Sonpur Mela 2026 : सोनपुर मेले का आज से होगा शाही आगाज, 32 दिनों तक झूले, डांस, गीत-संगीत और खरीदारी का मचेगा धमाल; CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦Delhi Bihar Bus Service : दिल्ली से बिहार जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 27 नवंबर से 77 बसें, पटना समेत 14 शहरों के लिए शुरू होगी सीधी सेवा

शहीद गोपाल शर्मा को दी गई अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब

JEHANABAD : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शहीद हुए जवान गोपाल शर्मा का पार्थीव शरीर आज जहानाबाद के कल्पा गांव पहुंच गया. अपने शहीद बेटे की एक झलक पाने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़

शहीद गोपाल शर्मा को दी गई अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब
Anamika
2 मिनट

JEHANABAD : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शहीद हुए जवान गोपाल शर्मा का पार्थीव शरीर आज जहानाबाद के कल्पा गांव पहुंच गया. अपने शहीद बेटे की एक झलक पाने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान आखिरी विदाई देने साथ हैं. 

जैसे ही शहीद गोपाल का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा घर में कोहराम मच गया. शहीद की मां अपने बेटे को देख कर बेहोश हो गई. तो वहीं पिता के आंखें सूख गई है. जिस बेटे की बरात सजाने की तैयारी हो रही थी उस बेटे की अर्थी देख पूरे गांव के लोगों की आंखे गमगीन है. शहीद के पार्थिव शरीर का दर्शन करने के लिए पूरे इलाके के लोग भारी संख्या में पहुंचे हैं. 

बता दें कि जहानाबाद के कल्पा गांव के लाल CRPF में कार्यरत गोपाल उर्फ सोनू छत्तीसगढ़ में शहीद हो गए थे. छत्तीसगढ़ CRPF में कार्यरत गोपाल उर्फ़ सोनू नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आ गए जिससे वो बूरी तरह झुलस गए  और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.  दिसंबर में गोपाल की शादी होनी थी. सभी तैयारियां पूरी हो गई थी और वह जल्द ही घर आने बाले थे पर उससे पहले यह मनहूस खबर घर आ गई.