ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

शादी के बाद सुबह में बेटी को दी विदाई, शाम में पिता की हुई मौत

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले में शादी के बाद सुबह में बेटी को विदाई दी गई और शाम में पिता की मौत हो गई। यह पूरा मामला वीरपुर प्रखंड के डीहपर गांव का है। घटना के संबंध में मिली जा

शादी के बाद सुबह में बेटी को दी विदाई, शाम में पिता की हुई मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI:  बेगूसराय जिले में शादी के बाद सुबह में बेटी को विदाई दी गई और शाम में पिता की मौत हो गई। यह पूरा मामला वीरपुर प्रखंड के डीहपर गांव का है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार डीहपर पंचायत के वार्ड नंबर 3 में रविवार की रात  डीहपर निवासी सुनील राम की पुत्री की शादी धूमधाम से संपन्न हुई थी।  


सुबह में उसकी बेटी की विदाई हुई। उसके बाद सोमवार की देर शाम  उसकी पिता सुनील राम की मौत बिजली की करंट लगने से हो गई। जहां खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। बताया जाता है की  सुनील विवाह समारोह में लगे टेंट पंडाल को खोल रहा था इसी दौरान बिजली की प्रवाहित तार की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 


परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया है। हर किसी के आंख से आंसू झलक रहे थे। घटना की सूचना पाकर वीरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पोस्टमार्टम हेतु आवश्यक प्रक्रिया में जुट गई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही  मुखिया राजीव कुमार, वार्ड प्रतिनिधि सुजीत कुमार साह समेत कई जनप्रतिनिधियों ने  मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दिया तथा प्रशासन से उचित सहायता की मांग की है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता