ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

Patna News : बदमाशों ने ढाबे में लगाई आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप; इलाके में हडकंप

Patna News : पटना जिले के बाढ़ में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने एक ढाबे में आग लगा दी। जिससे अंदर रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। आग की लपटों के बीच ढाबे में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।

Patna News
ढाबे में आग लगा दी
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Patna News : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। जहां पटना जिले के बाढ़ में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने एक ढाबे में आग लगा दी। जिससे अंदर रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आगजनी के पीछे जान से मारने की साजिश बताई जा रही है। 


जानकारी के अनुसार, पटना जिले के बाढ़ में NH-30A के पास नदावां गांव में बदमाशों ने एक ढाबे को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों के बीच ढाबे में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे पूरा इलाका दहल उठा। इस घटना में एक युवक बुरी तरह झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद पुलिस मामले की तहकीकात ने लगी हुई है। 


वहीं, इसको लेकर ढाबा संचालक मुन्ना सिंह ने बताया कि चार बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से आग लगाई। वारदात के वक्त उनका भांजा शिवम कुमार अंदर सो रहा था, जिसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई। उसके बाद किसी तरह शिवम ने भागकर जान बचाई, लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस गया। ढाबा मालिक के मुताबिक, इस आगजनी में करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कैश, बर्तन, फ्रिज और इन्वर्टर जलकर खाक हो गए। वहीं, घटना के बाद 2 बाइक पर सवार 4 बदमाश मौके से फरार हो गए। 


जबकि घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तीन अन्य गैस सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे और बड़ा हादसा टल गया। डायल 112 की पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। 


इधर, फिलहाल पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है कि क्या यह किसी निजी रंजिश का नतीजा था या फिर लूटपाट की साजिश? इन सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। घायल युवक शिवम के बयान और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।