ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

Bihar News: बिहार के इस जिले में 7 अरब की लागत से बनेगा नया रेल हब, तीन बड़ी लाइनों से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Bihar News: सासाराम में 7 अरब रुपये की लागत से सासाराम नॉर्थ जंक्शन का निर्माण हो रहा है, जो सोननगर-जपला, गयाजी-हावड़ा और डीडीयू-दिल्ली रेल लाइनों को जोड़ेगा। तीन वर्षों में पूरी होने वाली इस परियोजना से क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सासाराम में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कर्मडिहरी गांव के पास 7 अरब रुपये की लागत से सासाराम नॉर्थ जंक्शन का निर्माण किया जा रहा है। यह जंक्शन आरा-सासाराम रेलखंड पर जिला मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर दूर विकसित किया जा रहा है।


परियोजना के तहत दो प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे, जो शेड और फुटओवर ब्रिज से सुसज्जित होंगे। प्रत्येक प्लेटफॉर्म की लंबाई लगभग 700 मीटर होगी। इसके साथ ही रेल फ्लाईओवर (RFO), आरओआर और अन्य आवश्यक संरचनात्मक कार्य भी किए जा रहे हैं।


यह नया जंक्शन सोननगर-जपला, गयाजी-हावड़ा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू)-दिल्ली रेल लाइन को जोड़ने का काम करेगा। यहां से इन प्रमुख रेलखंडों के लिए ट्रेनों का परिचालन संभव होगा, जिससे मुख्य लाइनों पर दबाव कम होगा।


आरा-सासाराम रेलखंड के दोहरीकरण का कार्य भी जारी है, जिससे क्षेत्र में रेल यातायात और अधिक सुगम होगा। इस परियोजना से चौसा थर्मल पावर प्लांट को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। रेल फ्लाईओवर का कार्य अंतिम चरण में है, जबकि आरओआर के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया अंतिम दौर में है। पूरी परियोजना के अगले तीन वर्षों में पूर्ण होने की संभावना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता