ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

4 साल पुरानी दुश्मनी का खूनी खेल! सासाराम में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: सासाराम में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को हिला दिया। नवरत्न बाजार में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए...

4 साल पुरानी दुश्मनी का खूनी खेल! सासाराम में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, इलाके में सनसनी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नगर थाना क्षेत्र के नवरत्न बाजार स्थित काजीपुरा मोहल्ले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बाजार में लोगों की भारी भीड़ जुट गई।


मृतक की पहचान अभिषेक गोस्वामी उर्फ लल्लू गोस्वामी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उसके सिर में दो से अधिक गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को घेर लिया गया। आसपास के कई थानों की पुलिस को भी बुलाया गया। बाजार और मोहल्ले में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।


रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश और पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी टिंकू सोनी उर्फ अजय सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।


बताया जा रहा है कि मृतक लल्लू गोस्वामी नवरत्न बाजार में केक और किराना दुकान चलाता था, जबकि आरोपी टिंकू सोनी की इलाके में आभूषण की दुकान है। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।


इस हत्याकांड की कहानी करीब चार साल पुरानी दुश्मनी से भी जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, चार साल पहले भुवर नामक व्यक्ति की हत्या हुई थी। उस मामले में अभिषेक गोस्वामी उर्फ लल्लू गोस्वामी आरोपी था। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। माना जा रहा है कि उसी पुराने विवाद की आग अब इस हत्याकांड तक पहुंच गई।


एसपी रौशन कुमार ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


घटना के बाद पुलिस ने जब आरोपी की तलाश शुरू की तो कई जगहों पर छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। यहां तक कि पुलिसकर्मी आरोपी के घर तक पहुंचने के लिए सीढ़ी लगाकर ऊपर चढ़े और फिर उसे दबोच लिया।