ब्रेकिंग
धनौती नदी पर बना 35 साल पुराना पुल टूटा, आवागमन बाधित, लोगों में खासा आक्रोशफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: 60 दिन में टूटी सड़क और पुलिया की हुई मरम्मतबिहार में 9 IPS अफसरों का तबादला एवं अतिरिक्त प्रभार, देखिये पूरी लिस्टगन्ना किसानों को बड़ी राहत, सासामुसा चीनी मिल का 42.99 करोड़ रुपये बकाया भुगतान स्वीकृत, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला पटना में फायर सेफ्टी पर सख्ती: आधा दर्जन होटल और संस्थानों को सील करने का आदेश, 6 अस्पतालों पर भी एक्शन की तैयारीधनौती नदी पर बना 35 साल पुराना पुल टूटा, आवागमन बाधित, लोगों में खासा आक्रोशफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: 60 दिन में टूटी सड़क और पुलिया की हुई मरम्मतबिहार में 9 IPS अफसरों का तबादला एवं अतिरिक्त प्रभार, देखिये पूरी लिस्टगन्ना किसानों को बड़ी राहत, सासामुसा चीनी मिल का 42.99 करोड़ रुपये बकाया भुगतान स्वीकृत, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला पटना में फायर सेफ्टी पर सख्ती: आधा दर्जन होटल और संस्थानों को सील करने का आदेश, 6 अस्पतालों पर भी एक्शन की तैयारी

गन्ना किसानों को बड़ी राहत, सासामुसा चीनी मिल का 42.99 करोड़ रुपये बकाया भुगतान स्वीकृत, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

गोपालगंज के गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सासामुसा चीनी मिल से जुड़े किसानों की 42.99 करोड़ रुपये की बकाया राशि जारी करने को मंजूरी मिल गई है। सरकार के इस फैसले से हजारों किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

बिहार न्यूज
किसानों में उत्साह का माहौल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में जहां गन्ना किसानों के लिए राहत की बड़ी घोषणा हुई है। सासामुसा चीनी मिल से जुड़े किसानों के बकाया भुगतान को मंजूरी मिल गई है। सोमवार को कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला लिया गया। सासामुसा चीनी मिल का 42.99 करोड़ बकाया राशि का भुगतान स्वीकृत किया गया है।  


गोपालगंज जिले के कुचायकोट क्षेत्र के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सासामुसा चीनी मिल से जुड़े किसानों की बकाया राशि *42 करोड़ 99 लाख 9 हजार 95 रुपये* जारी करने को स्वीकृति दे दी है।कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने गन्ना उद्योग विभाग को राशि जारी करने का निर्देश दिया। इस फैसले के बाद लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे किसानों में खुशी का माहौल है।


किसानों ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता रही है और आगे भी किसानों के मुद्दों को सरकार तक मजबूती से उठाया जाता रहेगा. सरकार के इस फैसले से हजारों गन्ना किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है और क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।


कैबिनेट की बैठक में फैसला

गन्ना उद्योग विभाग 

मेसर्स सासामूसा सुगर वर्क्स प्रा० लि०, सासामुसा, गोपालगंज का पुनः परिचालन के निमित्त उस क्षेत्र के गन्ना कृषकों के पूर्ववर्ती पेराई सत्रों का बकाये ईख मूल्य मूलधन की कुल राशि मो० 42,99,09,095.00 (बयालीस करोड़ निन्यानवे लाख नौ हजार पंचानवे) रूपये भुगतान की स्वीकृति के संबंध में। 

नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट

टैग्स