ब्रेकिंग
महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान

सारण के तरैया में बारातियों से भरी बस पलटी, कई यात्री घायल

सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में वैशाली से सीवान जा रही बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बिहार न्यूज
बड़ा हादसा टला
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। वैशाली से सीवान जा रही बारातियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार सुन आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए।


स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे में कई बाराती घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका है कि चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खो देने के कारण बस पलट गई।


घायलों की पहचान नहीं हो पाई है फिलहाल उनकी स्थिति के संबंध में पुलिस एवं प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट

टैग्स