ब्रेकिंग
मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

सत्ताधारी नेता के दबाव में DEO ने बढ़ाई टेंडर की तारीख, 1St Bihar की खबर के बाद बैकफुट पर शिक्षा विभाग के अफसर, 24 घंटे में वापस लेना पड़ा आदेश

सारण में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा HAM नेता के अनुरोध पर टेंडर की तारीख बढ़ाने का मामला विवादों में है। खुलासे के बाद DEO ने अपना आदेश वापस ले लिया। इस प्रकरण ने शिक्षा विभाग में राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

Bihar News, Saran DEO, Nishant Kiran, Tender Extension Controversy, Bihar Education Department, HAM Leader Ujjwal Kumar Srivastava, Tender Date Extension, Bihar Tender News, Saran District Education O
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: ''सत्ताधारी नेता के दबाव में बढ़ी 'टेंडर' की तारीख ! DEO के पत्र ने खड़े किए बड़े सवाल...क्या नेताओं के इशारे पर चल रहा शिक्षा विभाग ?'' 1St Bihar/Jharkhand  ने 3 जून को खबर ब्रेक किया. अगले ही दिन शिक्षा विभाग के बेलगाम अधिकारी बैकफुट पर आ गए और अपना पत्र वापस लिया. हालांकि यहां भी शिक्षा विभाग के DEO की पोल खुलते हुए दिख रही है. 

बेनकाब हुए सारण डीईओ 

सारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण ने पत्र सं- 1046 जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि कार्यालय आदेश सं-1026 से जो टेंडर की अवधि जो विस्तारित की गई थी, उसे अपरिहार्य कारणों से रद्द किया जाता है. जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण ने सत्ताधारी नेता के कहने पर निविदा की जो तारीख बढ़ाई थी, भद्द पिटने के बाद उसे वापस लिया है. हालांकि यहां भी डीईओ की पोल खुलते हुए दिख रही है. खबर के बाद सारण डीईओ ने पत्र की संख्या में 20 अंक वृद्धि दर्ज की है, पर तारीख वही 1 जून 2026 लिखा है.    

सारण डीईओ ने नेता के कहने पर टेंडर की बढ़ाई थी तारीख

जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण ने 1 जून 2026 को एक आम सूचना जारी किया था. साथ ही जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सारण को पत्र भेज कर सूचना प्रकाशित करने का आग्रह किया था. जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण ने 1 जून 2026 को पत्र सं-1026 जारी किया,जिसमें कहा गया कि अति अल्पकालीन निविदा संख्या 1/2026 के माध्यम से साफ सफाई क्रियान्वयन के लिए इच्छुक स्वयंसेवी संस्थान, फर्म, एजेंसी से प्रस्ताव आमंत्रित किया गया था. प्रस्ताव को 1 जून 2026 के अपराह्न 2:00 बजे खोलने का समय निर्धारित किया गया था.

सारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी अपने पत्र में आगे लिखा, बकरीद एवं रविवारीय अवकाश के आलोक में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) सारण के नेता उज्जवल कुमार श्रीवास्तव ने आमंत्रण तिथि की अवधि विस्तार का अनुरोध किया. इस आलोक में निविदा संख्या 1/2026 में निहित शर्तों के अधीन प्रस्ताव आमंत्रण की तिथि को 4 जून 2026 को 5:00 बजे तक विस्तारित की जाती है.

डीईओ सारण कहते हैं, इस दिन सभी प्रस्तावको की उपस्थिति में ही टेंडर खोला जाएगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण ने 1 जून 2026 को पत्रांक-1027 से भेजे पत्र में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी से आग्रह किया कि इस आलोक में अवधि विस्तार की सूचना जिले की NIC पोर्टल पर प्रकाशित करने की कृपा करें. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता