ब्रेकिंग
जमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा अरे गजब! जमीन का टुकड़ा क्या नहीं बेचा, भूमाफियाओं ने सीधे मांग ली 50 लाख की रंगदारी... फिर जो किया, जानकर आप भी रह जाएंगे दंगबिहार में बदलने वाले हैं बिल्डिंग के नियम... कम जोखिम वाले भवनों के लिए नई सुविधा, जानिए क्या है पूरा बदलावहोटल में सेक्स रैकेट का खुलासा: ऑनर सहित 4 युवक पकड़े गये, 4 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यूजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा अरे गजब! जमीन का टुकड़ा क्या नहीं बेचा, भूमाफियाओं ने सीधे मांग ली 50 लाख की रंगदारी... फिर जो किया, जानकर आप भी रह जाएंगे दंगबिहार में बदलने वाले हैं बिल्डिंग के नियम... कम जोखिम वाले भवनों के लिए नई सुविधा, जानिए क्या है पूरा बदलावहोटल में सेक्स रैकेट का खुलासा: ऑनर सहित 4 युवक पकड़े गये, 4 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू

बिहार में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बारात से लौट रही ऑटो की टक्कर, एक ही गांव के तीन लोगों की मौत

Bihar Road Accident: सारण के मानुपुर गांव के पास स्कॉर्पियो और ऑटो की भीषण टक्कर में एक ही गांव के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

Saran road accident
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के सारण जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। दिघवारा थाना क्षेत्र के मानुपुर गांव के पास एनएच पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ही गांव के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है।


जानकारी के अनुसार, अवतारनगर थाना क्षेत्र के झौवां बसंत गांव के कुछ लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात ऑटो से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनका ऑटो मानुपुर गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी। 


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 


एक ही गांव के तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही झौवां बसंत गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त करने और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता