ब्रेकिंग
स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज✦मुखिया पर जानलेवा हमला: बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पांचवीं बार बची जान✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज✦मुखिया पर जानलेवा हमला: बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पांचवीं बार बची जान

NH 531 पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार पिकअप वैन पलटी, 13 लोग घायल; 10 की हालत गंभीर

Bihar Road Accident: छपरा के एनएच-531 पर तेज रफ्तार पिकअप वैन का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। मजदूरों से भरी वैन पलटने से 13 लोग घायल हुए, जिनमें 10 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के छपरा में मंगलवार की अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। छपरा-सिवान मुख्य मार्ग स्थित एनएच-531 पर एकमा थाना क्षेत्र के बेलदारी लाइन होटल के पास मजदूरों से भरे एक पिकअप वैन का टायर अचानक फट गया। टायर फटते ही वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे उसमें सवार 13 मजदूर घायल हो गए। इनमें 10 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।


डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 10 मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सभी घायल रसूलपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार मजदूर दिघवारा से मजदूरी कर पिकअप वाहन से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए एनएच-531 पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया।


इस हादसे ने एक बार फिर मालवाहक वाहनों में मजदूरों और यात्रियों को ढोने की खतरनाक प्रवृत्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के अनुसार पिकअप और अन्य कमर्शियल वाहन सामान ढोने के लिए होते हैं, लेकिन अक्सर इनमें क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर परिवहन किया जाता है। यही लापरवाही आए दिन बड़े हादसों का कारण बन रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। यदि किसी मालवाहक वाहन में अवैध रूप से लोगों को ले जाते हुए पकड़ा जाए तो वाहन जब्त करने के साथ उसका रजिस्ट्रेशन रद्द करने जैसी कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।


बता दें कि पिछले वर्ष भी दिघवारा क्षेत्र के आसपास मजदूरों से भरे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों की जान चली गई थी। बावजूद इसके मालवाहक वाहनों में यात्रियों के परिवहन पर प्रभावी रोक नहीं लग पाई है। ऐसे में प्रशासन द्वारा स्पष्ट गाइडलाइन जारी करने और सख्त निगरानी की मांग तेज हो गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता