ब्रेकिंग
BDO के ठिकानों पर चल रही EOU की बड़ी रेड खत्म, दरभंगा में छापेमारी के दौरान क्या-क्या मिला?छात्रों को रोजगार दिलाने के लिए PPU की नई पहल, अब सभी कॉलेजों में अनिवार्य होगा प्लेसमेंट सेललूना सवार को बचाने की कोशिश में गड्ढे में गिरी थी बस, 8 दिन से लापता था चालक; 1 KM दूर मिला शवभागलपुर में गंगा ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड, NH-80 पर आवागमन पूरी तरह बंद; रेल पुलों के गर्डर तक पहुंचा पानीबिहार के चर्चित RTI एक्टिविस्ट को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, भाजपा नेता के खिलाफ थाने में शिकायत, पुलिस जांच में जुटी...BDO के ठिकानों पर चल रही EOU की बड़ी रेड खत्म, दरभंगा में छापेमारी के दौरान क्या-क्या मिला?छात्रों को रोजगार दिलाने के लिए PPU की नई पहल, अब सभी कॉलेजों में अनिवार्य होगा प्लेसमेंट सेललूना सवार को बचाने की कोशिश में गड्ढे में गिरी थी बस, 8 दिन से लापता था चालक; 1 KM दूर मिला शवभागलपुर में गंगा ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड, NH-80 पर आवागमन पूरी तरह बंद; रेल पुलों के गर्डर तक पहुंचा पानीबिहार के चर्चित RTI एक्टिविस्ट को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, भाजपा नेता के खिलाफ थाने में शिकायत, पुलिस जांच में जुटी...

जेपीयू के कुलपति पर उपद्रवियों ने फेंका मोबिल, परिसर में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

छपरा स्थित जयप्रकाश विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेयी पर अज्ञात लोगों ने मोबिल फेंक दिया। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी है।

बिहार न्यूज
मौके से फरार हुए उपद्रवी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) परिसर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने कुलपति प्रो. (डॉ.) परमेंद्र कुमार बाजपेयी के कपड़े पर मोबिल फेंक दिया। घटना दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


मिली जानकारी के अनुसार, कुलपति परिसर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रशासनिक भवन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन पर अचानक मोबिल फेंक दिया। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे मौके से फरार हो गए।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को जांच में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि विश्वविद्यालय परिसर के कई सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब पड़े हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने घटना को गंभीर बताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी जेपीयू के पूर्व कुलपतियों पर मोबिल फेंकने और जूता उछालने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट

टैग्स