ब्रेकिंग
करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया गया चेयरमैन का जन्मदिन, सभी कॉलेजों में गूंजीं बधाइयां✦बिहार में अब सुधा बूथ की तर्ज पर काउंटर से मिलेंगी ताजी मछलियां, 10.56 करोड़ की लागत से खुलेंगे 100 आधुनिक कियोस्क✦दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट, 200 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी लेकर फरार हुए बदमाश, मौके से 8 खोखे बरामद✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया गया चेयरमैन का जन्मदिन, सभी कॉलेजों में गूंजीं बधाइयां✦बिहार में अब सुधा बूथ की तर्ज पर काउंटर से मिलेंगी ताजी मछलियां, 10.56 करोड़ की लागत से खुलेंगे 100 आधुनिक कियोस्क✦दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट, 200 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी लेकर फरार हुए बदमाश, मौके से 8 खोखे बरामद

ब्रिज के ऊपर से सरयू नदी में लड़की ने लगाई छलांग, नीचे मौजूद मछुआरों ने बचाई जान

यूपी-बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु से एक युवती ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद मछुआरों ने साहस दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाला, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

DESK: यूपी और बिहार को सड़क मार्ग से जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु से शनिवार को एक युवती ने करीब 50 फीट नीचे सरयू नदी में छलांग लगा दी। जैसे ही युवती नदी में गिरी, वहां मौजूद मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचाने के लिए तुरंत नाव की मदद से गहरे पानी से बाहर निकाल लिया।


घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाना के अपर थानाध्यक्ष मिथिलेश सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवती उस समय बेहोश अवस्था में थी, जिसे गश्ती वाहन के जरिए तुरंत मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।


प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घायल युवती मांझी नगर पंचायत क्षेत्र के मियां पट्टी की रहने वाली बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट

टैग्स