ब्रेकिंग
NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने क्रिप्टो में गंवाए 2 करोड़, महिला इंजीनियर के 40 लाख भी फंसेबिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर: इन दो मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से शुरू होगी MBBS की पढ़ाई, 50-50 सीटों पर दाखिला को मंजूरीजमुई में कच्चे तेल की पाइपलाइन में बड़ा खेल, पाइप में सेंधमारी कर लगाया वाल्व; तेल चोरी से मचा हड़कंपशिक्षा व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा बदलाव: बिहार में अब महज 7 दिन में जारी होगा मैट्रिक रिजल्ट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एलानFirst Bihar की खबर का असर: माही नदी का तटबंध टूटने के बाद युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य शुरू, DM ने किया निरीक्षणNEET की तैयारी कर रहे छात्र ने क्रिप्टो में गंवाए 2 करोड़, महिला इंजीनियर के 40 लाख भी फंसेबिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर: इन दो मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से शुरू होगी MBBS की पढ़ाई, 50-50 सीटों पर दाखिला को मंजूरीजमुई में कच्चे तेल की पाइपलाइन में बड़ा खेल, पाइप में सेंधमारी कर लगाया वाल्व; तेल चोरी से मचा हड़कंपशिक्षा व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा बदलाव: बिहार में अब महज 7 दिन में जारी होगा मैट्रिक रिजल्ट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एलानFirst Bihar की खबर का असर: माही नदी का तटबंध टूटने के बाद युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य शुरू, DM ने किया निरीक्षण

First Bihar की खबर का असर: माही नदी का तटबंध टूटने के बाद युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य शुरू, DM ने किया निरीक्षण

Bihar Flood News: दिघवारा में माही नदी के करीब 7.5 किलोमीटर लंबे दायां तटबंध का लगभग 12 मीटर हिस्सा टूटने के बाद मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। खबर के असर के बाद डीएम वैभव श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

Bihar Flood News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Flood News: बिहार के सारण जिले के दिघवारा प्रखंड अंतर्गत माही नदी के करीब 7.5 किलोमीटर लंबे दायाँ तटबंध में पानी के अत्यधिक दबाव के कारण लीकेज की स्थिति उत्पन्न होने के बाद करीब 12 मीटर हिस्से में तटबंध टूट गया। जिसकी फर्स्ट बिहार ने खबर चलाई गई और खबर का असर हुआ है।



फर्स्ट बिहार की खबर पर तत्काल प्रभाव से उस टूटे हिस्से की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता की निगरानी में युद्धस्तर पर जारी हो गया है।



डीएम वैभव श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त स्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं अभियंताओं को मरम्मत कार्य में तेजी लाने तथा तटबंध की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।



डीएम ने पर्याप्त संसाधन और मानवबल की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए कार्य को जल्द पूरा करने, तटबंध की लगातार निगरानी करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जल संसाधन विभाग के अभियंता मौके पर कैंप कर मरम्मत कार्य की निगरानी कर रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन भी संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय एवं समीक्षा करते हुए स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता