ब्रेकिंग
भारत-नेपाल सीमा पर बोल बम यात्रा के दौरान हिंसा, पुलिस फायरिंग में युवक की मौत; पूरे इलाके में कर्फ्यूBihar News : बिहार बंद में खौफनाक हिंसा! 15 साल के बच्चे के गले में लगी गोली, 2 BDO ICU में लड़ रहे जिंदगी की जंगबिहार में हड़कंप! सीमाई जिलों की फर्मों में मिला संदिग्ध विदेशी निवेश, आयकर विभाग का बड़ा एक्शनBankipur By-Election: बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी का मेगा रोड शो, प्रचार के आखिरी दो दिन झोंकी पूरी ताकतBihar Weather Today: बिहार में बढ़ेगी उमस, 13 जिलों में बारिश के आसार; जानिए आपके जिले का मौसम अपडेटभारत-नेपाल सीमा पर बोल बम यात्रा के दौरान हिंसा, पुलिस फायरिंग में युवक की मौत; पूरे इलाके में कर्फ्यूBihar News : बिहार बंद में खौफनाक हिंसा! 15 साल के बच्चे के गले में लगी गोली, 2 BDO ICU में लड़ रहे जिंदगी की जंगबिहार में हड़कंप! सीमाई जिलों की फर्मों में मिला संदिग्ध विदेशी निवेश, आयकर विभाग का बड़ा एक्शनBankipur By-Election: बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी का मेगा रोड शो, प्रचार के आखिरी दो दिन झोंकी पूरी ताकतBihar Weather Today: बिहार में बढ़ेगी उमस, 13 जिलों में बारिश के आसार; जानिए आपके जिले का मौसम अपडेट

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: घूस लेते पकड़ा गया तकनीकी सहायक बर्खास्त

सारण डीएम के निर्देश पर पानापुर प्रखंड के तकनीकी सहायक को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद बर्खास्त कर दिया गया। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी।

बिहार न्यूज
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा से बड़ी खबर है, जहां जिलाधिकारी सारण ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक तकनीकी सहायक की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।


छपरा में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर पंचायती राज विभाग में पानापुर प्रखंड में कार्यरत संविदा तकनीकी सहायक मो० राजा करीम को सेवा से हटा दिया गया है।


दरअसल, 24 सितंबर 2025 को विशेष निगरानी इकाई ने आरोपी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में निगरानी थाना कांड संख्या 20/2025 दर्ज किया गया था।


जांच के दौरान कॉल ट्रांसक्रिप्ट और अन्य साक्ष्यों से यह साबित हुआ कि आरोपी द्वारा काम के बदले रिश्वत की मांग की गई थी। नियमों के तहत आरोपी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, लेकिन उसका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया।


इसके बाद विभाग ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए सेवा समाप्ति का निर्णय लिया। जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और ईमानदारी सर्वोपरि है, और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।