ब्रेकिंग
दरभंगा के BDO आनंद कुमार विभूति के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 70 लाख के मकान और 16 प्लॉट के दस्तावेज मिलेछपरा सदर अस्पताल में एक बेड पर दो मरीज, फर्श पर इलाज, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की मांग को लेकर हंगामा, प्रबंधक की शिकायत पर पहुंची पुलिसBihar News: EOU के नाम पर धमकाने में फंस गए पटना के ठेकेदार, अधीक्षण अभियंता की शिकायत पर असली ईओयू ने किया गिरफ्तार...पटना में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, जेपी गंगा पथ पर निगरानी की बड़ी कार्रवाईबिहार में संविदा पर कार्यरत मेडिकल शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी, प्रोफेसर को अब ₹2.07 लाख रुपया मिलेगा महीनादरभंगा के BDO आनंद कुमार विभूति के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 70 लाख के मकान और 16 प्लॉट के दस्तावेज मिलेछपरा सदर अस्पताल में एक बेड पर दो मरीज, फर्श पर इलाज, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की मांग को लेकर हंगामा, प्रबंधक की शिकायत पर पहुंची पुलिसBihar News: EOU के नाम पर धमकाने में फंस गए पटना के ठेकेदार, अधीक्षण अभियंता की शिकायत पर असली ईओयू ने किया गिरफ्तार...पटना में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, जेपी गंगा पथ पर निगरानी की बड़ी कार्रवाईबिहार में संविदा पर कार्यरत मेडिकल शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी, प्रोफेसर को अब ₹2.07 लाख रुपया मिलेगा महीना

छपरा में सड़क हादसे ने छीनी परिवार की खुशियां, मजदूरी करने जा रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम हंगामा

सारण जिले के छपरा में फोरलेन पर अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर से मजदूरी करने जा रहे मोहन शर्मा की मौत हो गई। घटना के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: सारण जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार के कमाऊ सदस्य की जान चली गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फकुली गांव निवासी बेनीलाल शर्मा के 50 वर्षीय पुत्र मोहन शर्मा के रूप में हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार मोहन शर्मा रोज की तरह सुबह घर से छपरा मजदूरी करने के लिए निकले थे। इसी दौरान फोरलेन पर एक अनियंत्रित अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल मोहन शर्मा को इलाज के लिए छपरा ले गए।


डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने शव को छपरा-बनियापुर मुख्य सड़क पर रखकर जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।


सड़क जाम की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा सड़क जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

छपरा रिपोर्टर पवन कुमार सिंह