ब्रेकिंग
Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! बिहार के इस रूट पर बिछेगी चौथी रेलवे लाइन, ट्रेनों को मिलेगी नई रफ्तार

Bihar News: छपरा से बाराबंकी के बीच सफर करने वाले लाखों रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस व्यस्त रेल मार्ग पर चौथी रेलवे लाइन बिछाने की तैयारी तेज हो गई है। रेलवे बोर्ड की ओर से डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को मंजूरी मिलने के बाद...

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! बिहार के इस रूट पर बिछेगी चौथी रेलवे लाइन, ट्रेनों को मिलेगी नई रफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: छपरा से बाराबंकी के बीच सफर करने वाले लाखों रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस व्यस्त रेल मार्ग पर चौथी रेलवे लाइन बिछाने की तैयारी तेज हो गई है। रेलवे बोर्ड की ओर से डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को मंजूरी मिलने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

बाराबंकी जंक्शन उत्तर भारत के सबसे महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शनों में से एक है। यहां से लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या, गोंडा और वाराणसी की ओर जाने वाली बड़ी संख्या में ट्रेनें गुजरती हैं। मौजूदा समय में बाराबंकी-गोरखपुर रेलखंड पर ट्रेनों का दबाव काफी ज्यादा है। रोजाना करीब 90 यात्री और मालगाड़ियां इस रूट से होकर गुजरती हैं। केवल दो लाइन होने की वजह से कई बार ट्रेनों को सिग्नल मिलने का इंतजार करना पड़ता है, जिससे यात्रियों का समय बर्बाद होता है और संचालन भी प्रभावित होता है।


रेलवे सूत्रों के अनुसार छपरा से बाराबंकी तक करीब 425 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर चौथी लाइन बिछाने के लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से तैयार की गई डीपीआर पर रेलवे बोर्ड ने भी अपनी सहमति दे दी है। अब बजट स्वीकृति और अन्य औपचारिकताओं के बाद निर्माण कार्य को गति मिलेगी।


इस परियोजना की सबसे खास बात यह है कि कई स्थानों पर तीसरी और चौथी लाइन का निर्माण एक साथ किया जाएगा। इससे बार-बार ब्लॉक लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ट्रेनों का संचालन भी कम प्रभावित होगा। रेलवे का मानना है कि दोनों लाइनों के तैयार होने के बाद अप और डाउन दिशा में दो-दो ट्रैक उपलब्ध होंगे, जिससे ट्रेनों को बिना बाधा के संचालित किया जा सकेगा।


इस रेल परियोजना का फायदा सिर्फ यात्रियों तक सीमित नहीं रहेगा। इससे माल ढुलाई भी तेज और आसान होगी। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के व्यापारियों, किसानों और उद्योगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।


जानकारी के मुताबिक छपरा से बाराबंकी रेलखंड के करीब 81 किलोमीटर हिस्से में तीसरी लाइन का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है, जबकि बाकी हिस्सों में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। रेलवे अब शेष हिस्सों में तीसरी लाइन के साथ चौथी लाइन का निर्माण भी आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि छपरा से बाराबंकी के बीच तीसरी और चौथी लाइन के निर्माण की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से चल रही है। कुछ रेलखंडों में काम जारी है, कुछ स्थानों पर सर्वे पूरा हो चुका है और अन्य हिस्सों में सर्वेक्षण की प्रक्रिया जारी है।