ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

बिहार में टावर पर चढ़ने का ट्रेंड जारी, इस बार सारण में बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ी महिला, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

सारण के बनियापुर में एक 40 वर्षीय महिला हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, प्रशासन और बिजली विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा।

बिहार न्यूज
भीषण गर्मी में टावर पर चढ़ी महिला
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SARAN: बिहार में टावर पर चढ़ने का मानो ट्रेंड चला हुआ है। बात-बात में लोग कभी पानी की टंकी पर चढ़ जा रहे हैं, तो कभी बिजली के हाई टेंशन टावर और मोबाइल टावर पर चढ़ जा रहे हैं। अपनी मांग पूरी करने के लिए शोले फिल्म के वीरू की तरह ऊंचे स्थान पर चढ़ जा रहे हैं। जब मांगे पूरी होने का आश्वासन मिल जाता है तब ये टावर से नीचे उतरते है। लेकिन इस दौरान घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहता है, नीचे खड़े लोग अपनी-अपनी मोबाइल से वीडियो बनाते हैं और व्यू बढ़ाने के चक्कर में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं। 


देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। जिसके बाद इसकी चर्चा शुरू हो जाती है। एक बार फिर ऐसा ही मामला बिहार के सारण जिले से निकलकर सामने आया है, जिसमें हाईटेंशन बिजली के टावर पर 40 वर्षीया महिला चढ़ गयी। मामला सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र की है, जहां इस चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में एक महिला को टावर पर देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। महिला टावर पर क्यों चढ़ी इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। 


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बिजली विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अचानक टावर पर चढ़ गई थी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटनास्थल से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षा उपकरणों से लैस बिजली विभाग का एक कर्मी टावर पर चढ़कर महिला तक पहुंचा। उसने महिला को समझाने का प्रयास किया और काफी देर तक बातचीत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारने में सफलता मिली।


करीब कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ग्रामीणों की सांसें अटकी रहीं। आखिरकार प्रशासन और बिजली विभाग की संयुक्त कोशिशों से महिला को सकुशल नीचे उतार लिया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।फिलहाल महिला के टावर पर चढ़ने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को दें तथा स्वयं जोखिम उठाकर बचाव का प्रयास न करें।

सारण से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट

टैग्स