ब्रेकिंग
प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम: साले ने बहनोई की हत्या कर खेत में दफनाया शव, आरोपी गिरफ्तारसुपौल में दर्दनाक हादसा: कोसी नदी में डूबने से 4 मासूम बच्चियों की मौत महिला आयोग की नोटिस को कचरे में फेंकने की बात पर भड़कीं अप्सरा ने किया ऐलान, कहा.. पप्पू यादव पर अब मानहानि का मुकदमा दर्ज करूंगीमोतिहारी में फर्जी पुलिस गैंग का पर्दाफाश: बर्खास्त और रिटायर कर्मी वर्दी पहनकर रात में करते थे लूटपाट, 5 गिरफ्तारवाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर का होगा विकास, 680 करोड़ रुपये होंगे खर्चप्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम: साले ने बहनोई की हत्या कर खेत में दफनाया शव, आरोपी गिरफ्तारसुपौल में दर्दनाक हादसा: कोसी नदी में डूबने से 4 मासूम बच्चियों की मौत महिला आयोग की नोटिस को कचरे में फेंकने की बात पर भड़कीं अप्सरा ने किया ऐलान, कहा.. पप्पू यादव पर अब मानहानि का मुकदमा दर्ज करूंगीमोतिहारी में फर्जी पुलिस गैंग का पर्दाफाश: बर्खास्त और रिटायर कर्मी वर्दी पहनकर रात में करते थे लूटपाट, 5 गिरफ्तारवाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर का होगा विकास, 680 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Bihar Road Project: इस शहर का बाईपास निर्माण अटका...भूमि अधिग्रहण बनी बड़ी वजह, विभाग ने काम पूर्ण करने का समय बढ़ाया

बिहार के सारण जिले में परसा बाईपास परियोजना जमीन अधिग्रहण में देरी के कारण अटकी हुई है। अब पथ निर्माण विभाग ने इसकी समयसीमा बढ़ाकर 24 फरवरी 2027 कर दी है। कुल 56.78 एकड़ भूमि में से अभी तक आंशिक अधिग्रहण ही हो सका है।

Bihar Road Project, Parsa Bypass Saran, Bihar Bypass News, Land Acquisition Bihar, Greenfield Bypass Project, Path Nirman Vibhag Bihar, Bihar Infrastructure News
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Road Project: बिहार के कई शहरों में बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है. हालांकि ग्रीन फील्ड बाइपास निर्माण में जमीन अधिग्रहण की वजह से कई प्रोजेक्ट लटके पड़े हैं. बाईपास निर्माण में सबसे बड़ी बाधा जमीन अधिग्रहण को लेकर है. सारण के परसा बाईपास निर्माण में भी यह समस्या आ रही है. अब पथ निर्माण विभाग ने फरवरी 2027 तक परसा बाईपास निर्माण की समय सीमा तय की है. 

पथ निर्माण विभाग के सारण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने विभाग को बताया कि परसा बाईपास पथ पूर्णतः ग्रीनफील्ड से होकर गुजरता है, जिसमें 100 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण किया जाना है। जमीन अधिग्रहण पूर्ण नहीं होने के कारण कार्य बाधित है। परसा बाईपास निर्माण में कुल अधिग्रहित की जाने वाली भूमि 56.7836 एकड़ है, जिसमें से 12.2546 एकड़ सरकारी भूमि का दखल मिल गया है. बाकी भूमि का अधिग्रहण प्रक्रियाधीन है। भूमि अधिग्रहण में विलम्ब के कारण ससमय निर्माण कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है,जिसके लिए संवेदक ने 24 फरवरी 2027 तक समयवृद्धि की माँग की गई है.

कार्यपालक अभियंता और अधीक्षण अभियंता की अनुशंसा की समीक्षा विभागीय स्तर पर की गई. विभागीय निविदा समिति जिसमें विभाग के सचिव पंकज पाल शामिल हैं, कमेटी ने टाइम बढ़ाने की सहमति दे दी है. कमेटी ने 24 फरवरी 2027 तक समयवृद्धि की स्वीकृति इस शर्त्त के साथ प्रदान की है कि संवेदक से पूरक एकरारनामा करा लिया जायेगा. विस्तारित अवधि में संवेदक को Price Escalation का लाभ एवं कोई अन्य वित्तीय दावा मान्य नहीं होगा. यदि विस्तारित अवधि का Price Index/Rate एकरारनामा के अनुसार कार्य समाप्ति की तिथि से कम हो तो Price Neutralization के लिए विस्तारित अवधि का Price Index Rate लागू होगा. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें