ब्रेकिंग
2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा

मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, प्रेम-प्रसंग का नहीं.. साइबर ठगी से जुड़ा है मामला; बिहार में पांच घंटे चला फिल्मी ड्रामा

Bihar News: छपरा में साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई से परेशान एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और डीएम को बुलाने की मांग करने लगा। करीब पांच घंटे बाद पुलिस के समझाने पर युवक सुरक्षित नीचे उतरा।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार में इन दिनों टावर पर चढ़ने का ट्रेंड चल रहा है। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां एक युवक बिजली कार्यालय में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और डीएम को बुलाने की मांग करने लगा। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। करीब पांच घंटे तक यह फिल्मी ड्रामा चलता रहा।



दरअसल, छपरा शहर के तेलपा स्थित बिजली ऑफिस परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और करीब 5 घंटे तक टावर पर बैठा रहा। शुरुआत में लोगों को मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होने का अंदेशा था, लेकिन बाद में सामने आया कि युवक साइबर ठगी का शिकार होने के बाद कार्रवाई से परेशान था।



युवक के अनुसार, वह ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगों के संपर्क में आया था। इसी दौरान उसके बैंक खाते में करीब 50 लाख रुपये की राशि आई और कुछ ही समय में वह राशि खाते से निकल भी गई। बाद में साइबर थाना की ओर से उसके खाते में आई इस रकम को लेकर उसे फ्रॉडिंग से संबंधित नोटिस मिला और उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर दी गई।



युवक का कहना है कि वह खुद इस पूरे मामले में साइबर ठगी का शिकार हुआ है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने से नाराज होकर वह तेलपा बिजली ऑफिस परिसर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और घंटों वहीं बैठा रहा।



घटना की सूचना मिलने के बाद टाउन थाना प्रभारी संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी देर तक युवक को समझाया-बुझाया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद युवक को सुरक्षित टावर से नीचे उतारा गया।



नीचे आने के बाद युवक ने मीडिया के सामने अपनी पूरी आपबीती बताई। उसने बताया कि किस तरह वह ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगों के जाल में फंस गया, उसके खाते में 50 लाख रुपये आए और तुरंत निकल गए तथा बाद में उसे ही नोटिस और प्राथमिकी का सामना करना पड़ा। युवक ने पूरे मामले में उचित कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता