ब्रेकिंग
नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar News: बिहार के 13 विश्वविद्यालयों में बड़ा बदलाव, राज्यपाल ने सीनेट-सिंडिकेट में मनोनीत किए नए सदस्य✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar News: बिहार के 13 विश्वविद्यालयों में बड़ा बदलाव, राज्यपाल ने सीनेट-सिंडिकेट में मनोनीत किए नए सदस्य

घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज

सारण जिले में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर औचक निरीक्षण में तीन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध उपयोग पाया गया। सोनपुर और सदर अनुमंडल के इन प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।

बिहार न्यूज
सोनपुर थाने में केस दर्ज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: LPG की कालाबाजारी को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। वही सारण डीएम वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर सभी अनुमंडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न जगहों का औचक निरीक्षण किया गया। 


 सोनपुर अनुमंडल में 11 जगहों पर छापेमारी की गई, जिसमें से दो जगह पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग करते पाया गया। दोनों प्रतिष्ठानों - ग्रीन बावर्ची  रेस्टॉरेन्ट एवं राधेश्याम स्वीट्स के विरुद्ध सोनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


वही सदर अनुमंडल अंतर्गत 21जगहों पर छापेमारी की गयी।जिसमें से एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान (अराध्या केक सेंटर) में घरेलू सिलिंडर का उपयोग किये जाने के कारण-  प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मढ़ौरा अनुमंडल अंतर्गत 4 जगहों पर छापेमारी की गई।


 जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि एलपीजी की किसी भी तरह की कालाबाजारी या अनियमितता पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई होगी।  एलपीजी से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष में दूरभाष संख्या 06152 245023 पर दिया जा सकता है। नियंत्रण कक्ष प्रातः 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक क्रियाशील है।

टैग्स