ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए✦दबंगों ने पहले ढाबा संचालक को जमकर पीटा, फिर पीठ में मारी तीन गोलियां; गंभीर हालत में पटना रेफर✦Bihar MLC Election: मतदान के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए✦दबंगों ने पहले ढाबा संचालक को जमकर पीटा, फिर पीठ में मारी तीन गोलियां; गंभीर हालत में पटना रेफर✦Bihar MLC Election: मतदान के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट

सारण में बाढ़ से बिगड़े हालात: दिघवारा में माही नदी का बांध टूटा, सोनपुर थाना परिसर में घुसा पानी; कई गांवों पर संकट

Bihar Flood Alert: सारण के दिघवारा में माही नदी का बांध टूटने से त्रिलोकचक पंचायत समेत बारहगांवा क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वहीं सोनपुर के हरिहरनाथ थाना परिसर में भी बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है।

Bihar Flood Alert
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Flood Alert: सारण जिले में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। दिघवारा प्रखंड के त्रिलोकचक पंचायत स्थित केसरपुर के समीप माही नदी का बांध टूटने की सूचना सामने आई है। बांध टूटने के बाद आसपास के इलाकों में पानी तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है, जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है।



बांध टूटने से त्रिलोकचक पंचायत समेत बारहगांवा क्षेत्र के कई गांवों पर प्रभावित होने का खतरा मंडरा रहा है। घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और बचाव एवं राहत कार्य शुरू कराने की मांग की है।



हरिहरनाथ थाना परिसर में घुसा पानी

उधर, सोनपुर में भी बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। हरिहरनाथ थाना परिसर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, जिससे परिसर में जलजमाव की स्थिति बन गई है। इस बीच थाना के सामने कुछ युवकों के पानी में तैरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क और आसपास के क्षेत्र में पानी का स्तर बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है।


दिघवारा में बांध टूटने और सोनपुर में बाढ़ के पानी के प्रवेश के बाद जिले के कई इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत और बचाव की व्यवस्था की जाए।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता