ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

Road Accident: बारात से लौट रही कार की हाइव से जोरदार टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत

Road Accident: बिहार के सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र में बारात से लौट रही एक कार की हाइवा से टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Road  Accident
सड़क हादसे में मौत
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Road  Accident: बिहार के सरन जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें बारात से लौट रही कार एक हाइवा से टकरा गई। यह घटना सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र में भगवानपुर चंवर के मुख्य मार्ग पर हुआ, जब टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक गड्ढे में गिर गई। इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर चीख-पुकार का माहौल बन गया।


हादसे में इसुआपुर गांव के निवासी कार चालक पप्पू कुमार और अवतार नगर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के निवासी निखिल राज (धन्नजय सिंह के बेटे) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए डेरनी पीएचसी भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक बारात मुजफ्फरपुर से अमनौर लौट रही थी। कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रहे हाइवा से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।


डेरनी थाना पुलिस ने घटना की जानकारी प्राप्त करते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने हाइवा वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हाइवा चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन मामले में कार्रवाई की जा रही है।


प्रियंका कुमारी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब बारात से लौट रही कार सामने से आ रहे हाइवा से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। 


यह हादसा सारण जिले में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं का हिस्सा है। पिछले कुछ महीनों में इस इलाके में कई सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोग घायल और कुछ की जान भी जा चुकी है। इलाके में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालन करने की आवश्यकता जताई जा रही है। यह हादसा बीते दिन की है।