ब्रेकिंग
बिहार में रफ्तार का कहर: दो स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर में चार लोगों की मौत, दर्जनभर घायलपटना में फायर सेफ्टी पर सख्ती: आग से सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने पर 14 कोचिंग संस्थान बंद, 180 को नोटिसCM शुभेंदु अधिकारी के पूर्व PA की हत्या का मामला: फरार आरोपी की तलाश में बिहार में CBI की छापेमारी, 50 हजार का इनाम घोषित10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का आज आखिरी दिन, राबड़ी देवी का नया सरकारी बंगला अभी रहने लायक नहीं; कहां होगा अगला ठिकाना?डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह की गोली मारकर हत्या, वकील पिता और बेटे की बदमाशों ने ले ली थी जानबिहार में रफ्तार का कहर: दो स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर में चार लोगों की मौत, दर्जनभर घायलपटना में फायर सेफ्टी पर सख्ती: आग से सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने पर 14 कोचिंग संस्थान बंद, 180 को नोटिसCM शुभेंदु अधिकारी के पूर्व PA की हत्या का मामला: फरार आरोपी की तलाश में बिहार में CBI की छापेमारी, 50 हजार का इनाम घोषित10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का आज आखिरी दिन, राबड़ी देवी का नया सरकारी बंगला अभी रहने लायक नहीं; कहां होगा अगला ठिकाना?डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह की गोली मारकर हत्या, वकील पिता और बेटे की बदमाशों ने ले ली थी जान

सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों को आवंटित हुए सरकारी आवास, नए मंत्रियों को मिला नया बंगला

बिहार सरकार ने सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों को सरकारी आवास आवंटित कर दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को 2 देशरत्न मार्ग बंगला मिला है, जबकि अन्य मंत्रियों को भी हार्डिंग रोड और गर्दनीबाग स्थित आवास दिए गए हैं।

बिहार न्यूज
निशांत कुमार को मिला 2 देशरत्न मार्ग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार ने सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों को सरकारी आवास आवंटित कर दिए हैं। पहली बार मंत्री बने नेताओं को नए आवास दिए गए हैं, जबकि जो नेता पहले भी मंत्री रह चुके हैं और मौजूदा सरकार में दोबारा मंत्री बने हैं, उनके पुराने आवास का आवंटन बरकरार रखा गया है।


सरकार की ओर से जारी आवंटन सूची के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को 2 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया है। यह आवास पहले विधानसभा अध्यक्ष के लिए आवंटित होता रहा है। हालांकि, वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार अपने पुराने सरकारी आवास में ही रह रहे हैं, जिसके कारण यह बंगला स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को दिया गया है।


वहीं, मंत्री नंदकिशोर राम को 21 हार्डिंग रोड स्थित बंगला आवंटित किया गया है। पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र को 12 हार्डिंग रोड का सरकारी आवास मिला है। मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा को गर्दनीबाग स्थित डुप्लेक्स बंगला संख्या 13/20 आवंटित किया गया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को 13 हार्डिंग रोड स्थित बंगला दिया गया है।


इसके अलावा मंत्री रामचंद्र प्रसाद को गर्दनीबाग स्थित डुप्लेक्स आवास संख्या 10/20 आवंटित किया गया है, जबकि शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को 33 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी बंगला मिला है। सरकारी आवास आवंटन के बाद मंत्री अपने-अपने नए आवास में शिफ्ट होने की तैयारी में जुट गए हैं।

सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों को आवंटित हुए सरकारी आवास, नए मंत्रियों को मिला नया बंगला

सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों को आवंटित हुए सरकारी आवास, नए मंत्रियों को मिला नया बंगला

टैग्स