ब्रेकिंग
बिहार में 400 से अधिक PG, लॉज और हॉस्टल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित, जिलाधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देशBSAP महिला बटालियन में हादसा, सरकारी गाड़ी धोते समय करंट लगने से चालक हवलदार की मौतबिहार के इस जिले की 17 सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 108 करोड़ से होगा काम; जानें इनमें कौन-कौन सी सड़कें शामिल मदरसे में 9 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, गले पर मिले गंभीर निशान; 3 अन्य छात्राओं की हालत नाजुकInstagram पर शुरू हुई दोस्ती, प्यार का झांसा देकर बुलाया... फिर युवक का अपहरण, मांगी 27 लाख की रंगदारीबिहार में 400 से अधिक PG, लॉज और हॉस्टल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित, जिलाधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देशBSAP महिला बटालियन में हादसा, सरकारी गाड़ी धोते समय करंट लगने से चालक हवलदार की मौतबिहार के इस जिले की 17 सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 108 करोड़ से होगा काम; जानें इनमें कौन-कौन सी सड़कें शामिल मदरसे में 9 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, गले पर मिले गंभीर निशान; 3 अन्य छात्राओं की हालत नाजुकInstagram पर शुरू हुई दोस्ती, प्यार का झांसा देकर बुलाया... फिर युवक का अपहरण, मांगी 27 लाख की रंगदारी

BSAP महिला बटालियन में हादसा, सरकारी गाड़ी धोते समय करंट लगने से चालक हवलदार की मौत

Bihar News: सासाराम में BSAP महिला बटालियन परिसर में सरकारी गाड़ी धोने के दौरान चालक हवलदार लाल साहब सिंह करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जांच शुरू कर दी गई....

BSAP महिला बटालियन में हादसा, सरकारी गाड़ी धोते समय करंट लगने से चालक हवलदार की मौत
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: सासाराम में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) महिला बटालियन परिसर में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. सरकारी गाड़ी धोने के दौरान करंट की चपेट में आने से चालक हवलदार की मौत हो गई. घटना के बाद बटालियन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.


मृतक की पहचान कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के भव पोखर गांव निवासी लाल साहब सिंह के रूप में हुई है. वह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस महिला बटालियन, सासाराम में चालक हवलदार के पद पर कार्यरत थे.


बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह लाल साहब सिंह महिला बटालियन परिसर में अपनी सरकारी गाड़ी धो रहे थे. इसी दौरान गाड़ी की सफाई के दौरान बिजली के मोटर से प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए. करंट लगते ही वह मौके पर गिर पड़े.


घटना के बाद परिसर में मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल ले जाने की कोशिश की. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.


हादसे की जानकारी मिलने के बाद बटालियन के अधिकारियों और सहकर्मियों में भी शोक का माहौल है. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है. परिजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत की वजह बिजली के मोटर से लगे करंट को बताया जा रहा है. पुलिस और संबंधित अधिकारियों की ओर से घटना की जांच की जा रही है.