ब्रेकिंग
Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट✦Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!✦Bihar News : छठ महापर्व 2026: आज शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, शाम 4:54 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, जानें कल सुबह का समय✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट✦Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!✦Bihar News : छठ महापर्व 2026: आज शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, शाम 4:54 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, जानें कल सुबह का समय✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम

निर्माणाधीन पुल से गिरा साइकिल सवार अधेड़, मौके पर मौत; बैरिकेडिंग नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Bihar News: सहरसा के NH-107 पर निर्माणाधीन पुल के पास देर रात एक दर्दनाक हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। घटना की पूरी जानकारी और पुलिस...

निर्माणाधीन पुल से गिरा साइकिल सवार अधेड़, मौके पर मौत; बैरिकेडिंग नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
© google
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: सहरसा जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में एनएच-107 पर निर्माणाधीन पुल से गिरकर 53 वर्षीय साइकिल सवार की मौत हो गई. हादसा सोनवर्षाराज-सिमरी बख्तियारपुर एनएच-107 पर टेंगराहा मोड़ के पास शुक्रवार देर रात हुआ. बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन पुल के पास सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, डायवर्जन बोर्ड और पर्याप्त संकेतक नहीं लगाए गए थे. अंधेरे में रास्ता समझ नहीं आने के कारण साइकिल सवार पुल के नीचे जा गिरा और गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई.


शनिवार सुबह राहगीरों ने पुल के नीचे शव और साइकिल पड़ी देखी, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया. काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के इटहरी बासा, कंजरी गांव वार्ड संख्या-7 निवासी सुरेश प्रसाद सिंह के 53 वर्षीय पुत्र दिनेश सिंह के रूप में हुई.


परिजनों के अनुसार, दिनेश सिंह शुक्रवार को कारू बाबा स्थान पर पूजा-अर्चना करने गए थे. पूजा खत्म करने के बाद देर रात वह साइकिल से अपने गांव वापस लौट रहे थे. इसी दौरान टेंगराहा मोड़ के पास निर्माणाधीन पुल के नजदीक यह हादसा हो गया.


बताया जा रहा है कि सड़क पर काफी अंधेरा था और निर्माणाधीन पुल के पास रास्ता बदलने के लिए कोई स्पष्ट डायवर्जन बोर्ड, बैरिकेडिंग, लाल बत्ती या अन्य संकेतक नहीं लगाया गया था. इसी वजह से दिनेश सिंह को आगे का रास्ता समझ नहीं आया और उनकी साइकिल अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुल के नीचे जा गिरी.


पुल के नीचे मौजूद पत्थरों से सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद शनिवार सुबह राहगीरों की नजर शव और साइकिल पर पड़ी, तब जाकर हादसे की जानकारी सामने आई.


हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. दिनेश सिंह का शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें संभाला.


पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.


हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है. ग्रामीणों का आरोप है कि एनएच-107 पर कई जगह निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन निर्माण स्थलों पर रात के समय राहगीरों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं.