ब्रेकिंग
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा..'सनातन की आस्था मिटाने वाले खुद मिट्टी में मिल गए'बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: चाचा-भतीजे पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBIHAR NEWS : HAM ने चिराग को दिया करारा जवाब, देश में सबसे पहले सवर्णों को 10 % आरक्षण की पहल तत्कालीन CM मांझी ने की, बिहार कैबिनेट ने 10 फरवरी 2015 को लिया था फैसला...'धाय-धाय' गोलियों की गड़गड़ाहट से थर्राया घर: 9 लाख के विवाद में दामाद ने ससुर पर की ताबड़तोड़ फायरिंगनेपाल में दर्दनाक हादसा, पोखरा की फेवा झील में गिरी भारतीय नंबर की कार; रक्सौल के 2 युवकों की मौतश्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा..'सनातन की आस्था मिटाने वाले खुद मिट्टी में मिल गए'बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: चाचा-भतीजे पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBIHAR NEWS : HAM ने चिराग को दिया करारा जवाब, देश में सबसे पहले सवर्णों को 10 % आरक्षण की पहल तत्कालीन CM मांझी ने की, बिहार कैबिनेट ने 10 फरवरी 2015 को लिया था फैसला...'धाय-धाय' गोलियों की गड़गड़ाहट से थर्राया घर: 9 लाख के विवाद में दामाद ने ससुर पर की ताबड़तोड़ फायरिंगनेपाल में दर्दनाक हादसा, पोखरा की फेवा झील में गिरी भारतीय नंबर की कार; रक्सौल के 2 युवकों की मौत

कोसी में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 239 ग्राम स्मैक के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर सहरसा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 239 ग्राम से अधिक स्मैक, कोडीनयुक्त कफ सिरप और नकदी के साथ 7 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने सूखा नशे के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। डीआईजी के इस अभियान का वाकई में जमीन पर असर दिख रहा है। सहरसा, मधेपुरा और सुपौल जिलों में उनके कड़े रुख और 'जीरो टॉलरेंस' नीति के कारण ही पुलिस हाल के दिनों में इतनी मुस्तैदी से बैक-टू-बैक कार्रवाइयां कर रही है। उसी क्रम में सहरसा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 


तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 7 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 239 ग्राम से अधिक स्मैक, प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफसिरप, नकद राशि और एक मोटरसाईकिल बरामद की है। यह कार्रवाई कोसी प्रमंडल के डीआईजी के निर्देश पर और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान का हिस्सा है। 


सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी साझा की है। एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ स्थित हाथी टोला में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। यहां एक मकान में स्मैक की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। सदर अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी गुंजन कुमार और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से 150 ग्राम स्मैक बरामद किया। 


इस दौरान गांधी पथ निवासी अंशु कुमार, विकास स्वर्णकार, कन्हैया कुमार, सन्नी कुमार और गोलू कुमार को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 855/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। दूसरी कार्रवाई बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया वार्ड-12 में की गई। पुलिस ने एक किराना दुकान की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार का भंडाफोड़ किया और मोहम्मद हजरत को गिरफ्तार किया। 


उसके कब्जे से 83.81 ग्राम स्मैक, 300 एमएल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप और 5 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। इस मामले में बैजनाथपुर थाना कांड संख्या 120/26 दर्ज किया गया है। इसी कड़ी में, बिहरा थाना पुलिस ने दिवा गश्ती के दौरान मिली सूचना पर ग्राम सत्तर वार्ड-01 में छापेमारी की। 


यहां से नीतीश कुमार को 5.72 ग्राम स्मैक और एक मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में बिहरा थाना कांड संख्या 249/2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा कारोबारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता