ब्रेकिंग
नदी में नहाने गए चार किशोर डूबे, तीन की दर्दनाक मौत; घंटों बाद बरामद हुए शव, एक ने तैरकर बचाई जानBIG BREAKING: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर से धरना खत्म, सरकार ने तीनों मांगें मानींधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बिहार में जश्न का माहौल, होली और दीवाली मनाकर छात्रों ने अपनी खुशी का किया इजहार फूलन देवी के शहादत दिवस पर VIP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मुकेश सहनी बोले- सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की प्रेरणा है उनका संघर्षमुजफ्फरपुर में 1191 एकड़ पर बनेगी ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, जमीन अधिग्रहण से पहले हर घर होगा सर्वेनदी में नहाने गए चार किशोर डूबे, तीन की दर्दनाक मौत; घंटों बाद बरामद हुए शव, एक ने तैरकर बचाई जानBIG BREAKING: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर से धरना खत्म, सरकार ने तीनों मांगें मानींधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बिहार में जश्न का माहौल, होली और दीवाली मनाकर छात्रों ने अपनी खुशी का किया इजहार फूलन देवी के शहादत दिवस पर VIP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मुकेश सहनी बोले- सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की प्रेरणा है उनका संघर्षमुजफ्फरपुर में 1191 एकड़ पर बनेगी ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, जमीन अधिग्रहण से पहले हर घर होगा सर्वे

पटरी से उतरी मालगाड़ी, समस्तीपुर-सहरसा रूट पर ट्रेनें लेट; एक रद्द

SAMSTIPUR : खबर बिहार के समस्तीपुर जिले में रोसरा रेलखंड से निकल कर सामने आ रही है। जहां बुधवार सुबह एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। इससे समस्तीपुर-सहरसा रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभाव

पटरी से उतरी मालगाड़ी, समस्तीपुर-सहरसा रूट पर ट्रेनें लेट; एक रद्द
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMSTIPUR : खबर बिहार के समस्तीपुर जिले में रोसरा रेलखंड से निकल कर सामने आ रही है। जहां बुधवार सुबह एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। इससे समस्तीपुर-सहरसा रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इस रूट पर चलने वाली एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। वहीं, जयनगर से मनिहारी जाने वाली जानकी एक्सप्रेस ट्रेन को सहरसा तक परिचालन में एक घंटे के लिए रीशेड्युल किया गया है। दूसरी ओर, मालगाड़ी हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


मिली जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर रोसरा रेलखंड पर भगवानपुर देसुआ में लूप लाइन नंबर एक पर जा रही मालगाड़ी का इंजन डेडलाइन को पार करके पटरी से उतर गया। इसके बाद  घटना की सूचना मिलते ही रेल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, एआरटी एवं रेलवे के कई अधिकारी मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। इस कारण लगभग ढाई घंटे रेलवे का परिचालन बाधित रहा।


बताया जा रहा है कि मालगाड़ी समस्तीपुर की ओर जा रही थी।इसी दौरान ट्रेन के चालक ने सिग्नल को ओवरलुक कर दिया। इस कारण ट्रेन लूप लाइन पर चली गई और ब्रेकर से टकराकर बेपटरी हो गई। ऐसे में इस रेल हादसे के बाद इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव की अधिसूचना जारी की। इसके तहत सहरसा-समस्तीपुर(05243) और समस्तीपुर-सहरसा(05244) पैसेंजर ट्रेन बुधवार को रद्द रहेगी। सहरसा-समस्तीपुर(5291) और समस्तीपुर-सहरसा(05278) पैसेंजर ट्रेन नरहन तक ही चलेगी।