ब्रेकिंग
अब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोप

Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल

Bihar News: समस्तीपुर में इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार मंदिर और थाने के हंगामे के बाद शादी तक पहुंचा, शादी के बाद दूल्हे ने जबरिया विवाह का लगाया आरोप, वीडियो वायरल

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: समस्तीपुर में सोशल मीडिया पर एक अनोखी शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी थाने की देहरी और मंदिर के हंगामे से गुजरते हुए आखिरकार शादी के मंडप तक तो पहुंच गई, लेकिन सात फेरे लेने के बाद दूल्हा और दुल्हन के बयानों ने पूरे मामले को उलझा दिया है।


दूल्हा बने होमगार्ड जवान ने इस विवाह को साजिश के तहत कराई गई जबरिया शादी बताया है, जबकि दुल्हन का दावा है कि यह शादी उनके चार महीने पुराने प्रेम संबंध की स्वाभाविक परिणाम है। जानकारी के अनुसार, यह मामला समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतेलिया गांव निवासी होमगार्ड जवान राहुल कुमार सहनी और बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रुदौली गांव की एक युवती से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि करीब चार महीने पहले दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।


प्रेम कहानी ने तब नया मोड़ लिया जब युवती के बुलावे पर राहुल कुमार मंसूरचक थाना क्षेत्र के महेंद्रगंज स्थित काली मंदिर पहुंचा। योजना के मुताबिक वहीं दोनों की शादी होनी थी, लेकिन ऐन मौके पर होमगार्ड जवान ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद मंदिर परिसर में जमकर हंगामा हुआ।


सूचना मिलने पर मंसूरचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। वहां दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर समझाइश के बाद उन्हें उनके हवाले कर दिया गया। हालांकि मामला यहीं शांत नहीं हुआ। थाने से निकलने के बाद बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रुदौली गांव स्थित काली मंदिर में ग्रामीणों ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों की शादी करवा दी। इस दौरान मंदिर परिसर में भारी भीड़ जुट गई और शादी व हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया।


शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन के बयानों ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। होमगार्ड जवान राहुल कुमार का कहना है कि वह इस शादी से खुश नहीं है और यह विवाह उसके साथ जबरदस्ती व साजिश के तहत कराया गया है। वहीं दुल्हन का कहना है कि दोनों पिछले चार महीनों से रिलेशनशिप में थे और आपसी सहमति से यह शादी हुई है। फिलहाल, इंस्टाग्राम के प्यार से लेकर ‘पकड़ौआ विवाह’ के आरोप तक पहुंची यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता